Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बहनोई के साथ अवैध संबंध का आरोप, महिला की पांचों अंगुलियां काट दी

पत्नी पर बहनोई के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए पति, ससुर, सास और देवर ने महिला को खाट पर बांधकर उसकी दाहिने हाथ की सभी अंगुलियों को धारदार हथियार से काट दिया।
महिला ने अपने पिता और रिश्तेदारों के साथ रामानुजगंज थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मुलाहिजा रिपोर्ट के बाद केस दर्ज करेगी। ग्राम पंचायत भाला निवासी उर्मिला कुशवाहा पति नंदलाल कुशवाहा 30 वर्ष ने बताया कि 6 सितंबर को पति व ससुर रामप्रीत कुशवाहा, सास सरस्वती कुशवाहा, देवर पंकज कुशवाहा तीनों मिलकर मुझे खाट से बांध दिए थे। इसके बाद धारदार गड़ासा से मेरी हथेली को काट दिया गया, जिससे लहूलुहान हो गई। इसके बाद मुझे उन्हीं लोगों ने रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से मुझे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन मेरा इलाज अंबिकापुर मिशन अस्पताल में कराया गया। हैवानियत की सूचना जब टंगरमहरी निवासी उर्मिला के पिता को लगी तो उन्होंने अपनी बेटी को अस्पताल से इलाज कराकर वापस आते समय थाना लेकर गए। इसके बाद उर्मिला ने शिकायत दर्ज कराई।
घटना के बाद सहमी महिला पड़ोसियों ने दी जानकारी
घटना के बाद उर्मिला इतनी डरी सहमी थी कि उसने घटना की जानकारी अपने मायके पक्ष वाले लोगों को नहीं दी थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके बच्चों को भी मार डालने की धमकी दी थी। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को मिली। बताया गया है कि घटना से पहले वह अपनी ननद और उसके पति के साथ अंबिकापुर गई थी, जहां रात में वह उनके घर में रुक गई। इसकी वजह से वह चरित्र पर शक कर रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mmTrac
via IFTTT

No comments