Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गांवों में डोर-टू-डोर कचरा उठाना शुरू किया गया

जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों में भी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कार्य शुरू किया गया है। कांकेर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोदागांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पृथककरण शेड का उद्घाटन जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे, जनपद उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, जनपद सदस्य रेशमा केसरी, सरपंच पंचूराम नायक के आतिथ्य में हुआ।
गजबल्ला ने गांव को स्वच्छ रखने के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने के संबंध में गांव वालों को जागरूक किया। जिला पंचायत सीईओ कन्नौजे ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के डोर-टृ-डोर कलेक्शन को शहरों की भांति अच्छे प्रकार से क्रियान्वयन किए जाने के लिए समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इसके लिए ग्राम पंचायत के सरपंच पंचूराम नायक व सचिव को सहयोग करने कहा गया। गांव को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने, पालिथीन का उपयोग नहीं करने, महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को महावारी स्वच्छता के लिए सेनेटरी नेपकीन के शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित कर जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई। इस मौके पर ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
हर घर से लेंगे 10 रुपए
सरपंच पंचूराम नायक ने कहा गांव में प्रत्येक घरों से 10-10 रुपए लिया जाएगा, ताकि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हो सके। इस फैसले का जिला पंचायत सीईओ ने तारीफ की। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के सहायक परियोजना अधिकारी रमेश ठाकुर, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Door-to-door garbage collection started in villages


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YZIFN0
via IFTTT

No comments