Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बाजार मार्च के बाद पहली बार रात 11 बजे तक खुले रहे, अब खत्म हुआ शाम का जाम, दुकानें जल्दी बंद होने से होने लगी थी भीड़

राजधानी में पहला लॉकडाउन 19 मार्च को लगा था, इसके बाद से पूरे शहर की दुकानें और बाजार अधिकतम रात 8 बजे तक ही खुले। करीब 8 माह बाद शनिवार को पहली बार शहर की दुकानें, बाजार, होटल और शॉपिंग मॉल समेत सभी तरह के संस्थान रात 11 के बाद भी खुले रहे। प्रशासन ने रात का कर्फ्यू खत्म करने के साथ ही दुकानों को बंद करने की टाइम लिमिट भी खत्म कर दी है। इससे त्योहारी सीजन में राजधानी में रात की चिर-परिचित रौनक लौटने की उम्मीद भी की जा रही है।

शहर की प्रमुख सड़कों पर भी रात 8 बजे की बंदिश खत्म होने का असर नजर आया। दरअसल शाम को ज्यादातर लोग खरीदारी करने निकलते थे इस वजह से जयस्तंभ चौक के चारों ओर की सड़कों के अलावा पंडरी, गुरुनानक चौक, एमजी रोड, स्टेशन रोड समेत कई जगहों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा था और शाम 5 से 7 बजे के बीच कई जगह जाम लग रहा था। बंदिश हटने के पहले दिन यह परेशानी भी कम रही। देर रात तक दुकानें खुलने की वजह से शाम को एक ही समय में लोगों की भीड़ नहीं निकली।

इस वजह से सड़कों पर गाड़ियों का प्रेशर कम हो गया। ट्रैफिक अफसरों ने कहा कि सुबह से देर रात तक कारोबार होने की वजह से लोग शनिवार को अपनी सुविधा के अनुसार घरों से निकले। वीकएंड पर ज्यादा भीड़ रहती है, लेकिन बाजार देर तक खुले रहने की सूचना के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति कहीं भी नहीं आई। हालांकि त्योहारों में शाम से रात तक सबसे ज्यादा भीड़ लगेगी। इस वजह से नवंबर में इस व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।

व्यापारी संगठन खुश

प्रशासन की इस राहत का राजधानी के सभी बड़े व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया है। छत्तीसगढ़ चैंबर अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा और कैट अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि त्योहारों में सभी व्यापारी चाहते थे कि टाइम लिमिट खत्म की जाए। सभी को भरोसा है कि इस बार दिवाली में जमकर खरीदारी होगी। ऐसे में समय पाबंदी से व्यापार प्रभावित होने का खतरा था।

अब सभी कारोबार खुल गए हैं, इसलिए लोग कभी भी किसी भी समय खरीदारी करने के लिए बाजारों में आ-जा सकते हैं। संगठनों ने प्रशासन को इस बात के लिए भी आश्वस्त किया है कि बाजारों में कोरोना प्रोटाकाॅल का दुकानदार पूरी तरह पालन करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फाेटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o3R0u7
via IFTTT

No comments