Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

111 नए केस मिले, एक मरीज ने तोड़ा दम, कोविड सेंटरों में 50% बेड खाली

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट हो रही है। लेकिन संक्रमण का खतरा और भी बढ़ता जा रहा है। दरअसल त्योहारी सीजन में बाजार खुलने के बाद भीड़ बड़ी संख्या में पहुंच रही है। प्रशासनिक अपील और मॉनिटरिंग के दावों के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर रहे हैं।

इधर जिले के ज्यादातर कोविड केयर सेंटरों में 50 फीसदी से अधिक बेड खाली हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य टीम का दबाव जरुर कम हुआ है। शनिवार को जिले में 111 नए संक्रमित सामने आए हैं।

इसमें नगर निगम क्षेत्र से 42 और ग्रामीण इलाकों से 69 मरीज शामिल हैं। वहीं एक मरीज ने उपचार के दौरान फिर कोरोना से दम तोड़ दिया, इसके साथ ही मृतकों की संख्या 103 पहुंच गई है। शनिवार को 73 मरीज डिस्चार्ज होकर घर भी लौटे हैं। जिले में अब तक 12257 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैंं।

एंटीजन टेस्ट में 6.46 फीसदी मामले


जिले में एंटीजन टेस्ट में सामने आ रहे मरीजों की संख्या 6.46 फीसदी है। शनिवार को जिले में कुल 1111 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें 54 मरीज पॉजिटिव पाए गए है। बीते महीने भर में पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। जिले में रोजाना औसत 12 सौ के लगभग टेस्ट किए गए जा रहे हैं।

शनिवार को ऐसी रही नए मरीजों की संख्या

शनिवार को अंबागढ़ चौकी में 07, छुईखदान में 05, छुरिया में 07, डोंगरगांव में 04, डोंगरगढ़ में 17, खैरागढ़ 07, मानपुर में 01, मोहला में 05, राजनांदगांव ग्रामीण में 16 मरीज सामने आए हैं। इधर त्योहारी बाजार खुलने के बाद संक्रमण की स्थिति को लेकर खतरा और भी बढ़ गया है। जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kLJTUN
via IFTTT

No comments