Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गोवा में 15 महीने से बंधक था मजदूर पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने छुड़ाया

पुलिस ने जिले के एक प्रवासी मजदूर को गोवा के मछली कारोबारी के पास से मुक्त कराया है। साथ ही उसने 15 महीने के मजदूरी भी दिलाई गई है।
15 महीने से बंधक मजदूर को मुक्त कराने के लिए उसकी पत्नी फिलिसिता तिग्गा ने एसएसपी से गुहार लगाई थी। पुलिस के अनुसार विजय तिग्गा प्रवासी मजदूर को गोवा से मुक्त करा लिया गया है साउथ गोवा पुलिस की मदद से प्रवासी मजदूर को 15 महीने का बकाया मजदूरी का भुगतान भी कराया गया है। इस संबंध में जशपुर एसएसपी बालाजी राव ने बताया कि पत्थलगांव के बंदियाखार निवासी विजय तिग्गा को गोवा में मछली कारोबारी को बंधक बना लिया था। पत्नी फिलीसिता ने पुलिस के पास इसकी लिखित शिकायत की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित पहल कर साउथ गोवा पुलिस को अवगत कराकर वहां से प्रवासी मजदूर को मुक्त कराने में सहयोग मांगा था। गोवा पुलिस ने मामले में मछली कारोबारी के पास से विजय तिग्गा को मुक्त कराकर उसके 15 महीनों की मजदूरी भुगतान की राशि भी दिलवाई है।
प्रवासी मजदूर की पत्नी ने बताया कि उसके पति को गोवा स्थित मछली कारोबारी के पास से सकुशल छुड़ा देने के बाद वह खुश है। उन्होंने बताया कि बीते 15 महीने से उसके पति को बगैर भुगतान के रखा गया था। इस दौरान मछली कारोबारी प्रताड़ित भी करता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FUJ90x
via IFTTT

No comments