Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

छत्तीसगढ़ प्रेम सिर्फ दिखावा, असल मकसद भ्रष्टाचार करना: रमन 15 साल तक भ्रष्टाचार करने वाले हम पर उंगली न उठाएं : चौबे

पूर्व सीएम डाॅ.रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा है कि रंग सियार का धीरे-धीरे उतर रहा है, पापों का घड़ा तुम्हारा भी भर रहा है। पहले स्कूल ड्रेस बनाने का काम बंगाल के कारीगरों को दिया, अब जल जीवन मिशन में भी अरबों का काम बाहरी ठेकेदारों को दे दिया।

भूपेश सरकार का छत्तीसगढ़ प्रेम सिर्फ दिखावा है, असल मकसद तो भ्रष्टाचार कर जेब भरना है। प्रदेश के युवाओं का हक छीनना, बाहरी लोगों को काम देने क्या यही है बघेल का छत्तीसगढ़ प्रेम।

रमन के बयान पर कृषि मंत्री रविन्द्र चाैबे ने कहा कि वे कांग्रेस सरकार से सवाल पूछने से पहले अपने 15 साल के कार्यकाल को याद कर लें। उन्होंने धान, नान, खदान जैसे कई बड़े घाेटाले किए हैं। जल जीवन मिशन का अभी सिर्फ ठेका हुआ। एक रुपया किसी को जारी नहीं हुआ। शिकायत होते ही इस पर तत्काल जांच बिठाई गई है ताकि गड़बड़ी न हो।

ऐसे में रमन सिंह द्वारा सवाल उठाना सिर्फ राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। दरअसल प्रदेश के 43 लाख परिवारों तक नल से पानी पहुंचाने की योजना के ठेके में गड़बड़ी की शिकायत सीएम भूपेश बघेल तक पहुंची थी। जिसके बाद उन्होंने सीएस मंडल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Cw1ok
via IFTTT

No comments