Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मास्क के लिए ज्यादा सख्ती, ढाई सौ लोगों से निगम ने वसूला 20 हजार रुपए का जुर्माना, गुटखा थूकने वालों के भी काटे चालान

नगर निगम ने शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में मास्क के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया और लगभग हर जोन की टीम ने औसतन 25 से ज्यादा लोगों पर मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जुर्माना कर दिया। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चली जांच में ढाई सौ से ज्यादा लोग फंसे और उनसे 20 हजार रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गुटखा खाकर थूकने पर ही कार्रवाई करते हुए दो-दो सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

निगम अफसरों के अनुसार त्योहारी सीजन शुरू हो गया और बाजार पूरी तरह खुल खुल चुके हैं। इसलिए कोरोना प्रोटोकाॅल पर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। इसकी वजह यह भी है कि अगले एक माह तक बाजारों में काफी भीड़ पहुंचनेवाली है। ऐसे में मास्क और डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती बरती जाएगी, ताकि कोरोना का संक्रमण नहीं फैले। इसलिए प्रशासन ने आगामी महीने भर तक सभी प्रमुख बाजारों और सड़कों में अभियान चलाकर नियम नहीं मानने वालों पर कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है।

शनिवार का अभियान इसी निर्देश के बाद चलाया गया और हर जोन कमिश्नर अपने-अपने इलाकों के बाजारों में पूरी टीम के साथ कार्रवाई करने के लिए निकले। निगम अफसरों ने बताया कि इस मुहिम की मानीटरिंग कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन, एसएसपी अजय यादव और निगम आयुक्त सौरभ कुमार खुद कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/356yiJr
via IFTTT

No comments