Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना से 22 वर्षीय पहाड़ी कोरवा युवक की हुई मौत

जिले में कोरोना संक्रमित 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को 5 दिन पहले ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की शाम को हुए युवक के मौत के बाद जिले में कोरोना से मरने वालो की संख्या 6 पहुंच गई है।
दुलदुला ब्लॉक के मकरीबंधा गांव का 22 वर्षीय पहाड़ी कोरवा युवक की स्थिति खराब होने पर 5 दिनों पहले उसके परिजन उसे उपचार के लिए मकरीबंधा से जिला अस्पताल लेकर आए थे। जिला अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया था। आईसीयू में पहाड़ी कोरवा युवक को भर्ती करने के बाद जब उसका कोविड़-19 का टेस्ट कराया गया तो युवक कोरोना पॉजिटीव पाया गया था। पॉजिटीव पाए जाने के बाद गंभीर स्थिति में युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह युवक के शव को उसके गृह ग्राम भेज दिया गया था। जहां कोरोना गाइडलाइन के अंतर्गत तहसीलदार की उपस्थिति में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि मृतक युवक पूर्व से सिकलसेल का मरीज था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lkh8OZ
via IFTTT

No comments