23 संक्रमित, पालोदा में कोरोना से बुजुर्ग की मौत
एमजी अस्पताल से गुरुवार रात को जारी हुई कोरोना जांच रिपोर्ट में 23 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से एक मौत भी जिला अस्पताल में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक पालोदा कस्बे का 58 वर्षीय बुजुर्ग था। पिछले दिनों पॉजिटिव आने के बाद वो और उसकी पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती थे। उसका ऑक्सीजन का सैचुरेशन कम था, इस कारण आईसीयू में इलाज चल रहा था।
बताया गया कि वो दोपहर में बाथरूम के लिए गए इस दौरान गिर गए थे। जिसके बाद तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और मृतक का शहर में ही नगर परिषद के सहयोग से दाह संस्कार कराया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GU5c8j
via IFTTT
No comments