Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

24 हजार का सरकारी अस्पताल व कोविड सेंटरों में इलाज, 92 प्रतिशत स्वस्थ

सात महीने में राजधानी के 24 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों ने सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया। 92 प्रतिशत यानी 22 हजार से ज्यादा मरीज सरकारी अस्पतालों से इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। शहर में तीन बड़े अस्पतालों डॉक्टर अंबेडकर, एम्स और माना कोविड अस्पताल के अलावा 14 कोविड केयर सेंटर भी बनाए गए थे। नए और पुराने शहर के 14 कोविड केयर सेंटरों में 7,569 मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए, जिनमें 7,108 इलाज के बाद स्वस्थ हुए। शहर में सरकारी अस्पतालों में मंगलवार शाम की स्थिति में 648 एक्टिव केस हैं। इनमें से डॉक्टर अंबेडकर अस्पताल में 56 मरीज जनरल कोविड वार्ड में और 44 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। बीते सात महीने में कोविड केयर सेंटरों से पांच सौ ज्यादा मरीज रिफर होकर शहर के तीन अस्पतालों डॉक्टर अंबेडकर, माना कोविड अस्पताल और एम्स में भर्ती करवाए गए। शहर के सरकारी अस्पताल व कोविड केयर सेंटर में 6 हजार बिस्तरों में से पांच हजार चार सौ बिस्तर खाली है। बीते 24 घंटे में शहर के तेरह कोविड सेंटर में एक भी मरीज भर्ती नहीं करवाया गया है। हालांकि ज्यादातर कोविड केयर सेंटर अब बंद हो चुके हैं।

कोविड केयर सेंटर में ऐसा रहा इलाज

सेंटर मरीज भर्ती हुए इलाज के बाद ठीक
सेंट्रल जेल 17 17
रेलवे मंडल 42 22
आयुर्वेदिक कॉलेज 1404 1291
आयुष होस्टल 852 838
प्रयास गुढ़ियारी 551 525
लालपुर 600 535
अग्रसेन धाम 133 107
प्रयास सड्ढू 28 25
इंडोर स्टेडियम 1619 1526


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3efEHWX
via IFTTT

No comments