Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दो साल की बेटी के सामने शराब ठेकेदार की 24 गोली मारकर हत्या, भाई घायल

राई थाना क्षेत्र के गांव लिवास पुर में शुक्रवार सुबह दो साल की बेटी के सामने शराब ठेकेदार 28 वर्षीय सुखविंद्र उर्फ धौला की 24 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनका भाई घायल हो गया। हत्या का आरोप धौला के पड़ोसी संदीप पर लगा है। उसे भी सीने में गोली लगी है। जिस समय बदमाश धौला पर गोली चला रहे थे, उसकी बेटी गोद में थी। पहली गोली लगते ही बेटी गिर गई।

पुलिस ने जांच के दौरान संदीप के घर से छह हेलमेट बरामद किए हैं। पुलिस मान रही है कि हत्या की पहले से प्लानिंग थी। ये हेलमेट उन्हीं हमलावरों के हैं। पुलिस ने धौला के भाई विकास के बयान पर संदीप व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतक धौला हिस्ट्रीशीटर था तो संदीप का भाई दीपक मर्डर केस में जेल में है। धौला पर चार सितंबर की रात भी जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। लेकिन उस समय हमलावरों की गोली नहीं चली थी। इसका मुकदमा राई थाने में दर्ज है।

हत्या कर भाग रहे बदमाश पड़ोस के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। राई थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस जांच कर रही है कि सुखविंद्र की हत्या के आरोपी संदीप को गोली कैसे लगी। पुलिस ने कहा कि पूछताछ में सामने आया है कि धौला सुबह करीब 10 बजे 2 साल की बेटी भाविका के साथ पशुबाड़े में जा रहा था। जब वह पड़ोसी संदीप के मकान के बाहर पहुंचा तो 6-7 बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू दी। गोली लगते ही बेटी धौला की गोंद से गली में गिर गई। सुखविंद्र को 24 गोली मारी गई। जब सुखविंद्र के बचाव में उसका भाई रविंद्र आया तो उसे भी एक गोली मारी गई।


सीसीटीवी कैमरे में भागते दिखाई दिए हत्यारोपी।

साथियों की गोली से हमलावर भी घायल

गांव के चौराहे पर हत्यारोपी संदीप भी छाती में गोली लगने से घायल पड़ा था। माना जा रहा है कि उसके साथियों की गोली ही उसे लगी है। अस्पताल में भर्ती संदीप की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कुछ पीढ़ी पहले एक ही था दोनों का परिवार

जांच में सामने आया है कि धौला व उसके पड़ोसी संदीप का परिवार कुछ पीढ़ी पहले एक ही था। अभी दोनों परिवारों में दुश्मनी है। दो साल पहले संदीप और धौला में झगड़ा हुआ था। तब दोनों ने एक दूसरे को धमकी दी थी।

सुखविंद्र की 24 गोली मारकर हत्या की गई है। सुखविंद्र के भाई को एक गोली लगी है। हत्यारोपी संदीप को भी गोली लगी है। पुलिस ने संदीप व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। -विवेक मलिक, एसएचओ थाना राई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक शराब ठेकेदार सुखविंद्र


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34LihZv
via IFTTT

No comments