Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शीतला मंदिर में सबसे ज्यादा 260, आमापारा में एक ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी

शारदीय नवरात्र में शनिवार को शहर के सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। शहर के आमापारा शीतला मंदिर समिति के पुजारी रतीराम यादव ने कहा कि 2019 में 36 ज्योत जलाए गए थे। लेकिन इस बार कोरोना को देखते हुए एक माई ज्योति कलश की स्थापना कर रहे हैं। मंदिर में सुबह-शाम पूजा आरती होगी। माता सेवा नहीं होगा। पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी प्रदीप पांडे ने बताया कि पिछले वर्ष 33 तेल और एक घी ज्योति कलश की स्थापना हुई थी। इस बार 6 ज्योति कलश की स्थापना कर रहे हैं। महामाया मंदिर नयापारा के पुजारी बद्री नाथ योगी ने बताया कि पिछले वर्ष 70 ज्योति कलश की स्थापना की गई थी। इस बार 65 ज्योति कलश की स्थापना करेंगे। यहां आने वाले भक्तों को दूर से दर्शन करने दिया जाएगा। शीतला मंदिर के पुजारी बद्री नाथ योगी ने बताया कि पिछले वर्ष 250 ज्योति जलाए थे। इस बार चैत और क्वांर दोनों को मिलाकर 260 जोत जलाएंगे। प्रसाद वितरण नहीं होगा। जस गीत नहीं होगा। गंजपारा दुर्गा मंदिर के सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि इस बार 31 ज्योति कलश की स्थापना करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाकर अंदर प्रवेश दर्शन के लिए दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GXMsEV
via IFTTT

No comments