Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मौसम साफ हाेने से 38 डिग्री पहुंचा तापमान, आज फिर हल्के बादल और बौछाराें की संभावना

राजधानी समेत पिछले दो-तीन दिनों से चल रही बारिश की गतिविधियां शनिवार को थमीं और दोपहर में काफी देर तक धूप रही। इस वजह से तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में फिर गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इस वजह से रविवार को राजधानी-प्रदेश में फिर हल्की बारिश के आसार हैं।

लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा है। एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य और उससे लगे उत्तर-पूर्व अरब सागर में है। इसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है।

18 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राजधानी में दिन में हल्के बादल रहेंगे। इससे तापमान थोड़ा कम रहेगा, लेकिन दोपहर बाद या शाम को हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में भारी बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा लोहंडीगुड़ा और भैरमगढ़ में 90 मिमी पानी बरसा। कटेकल्याण में 80, बीजापुर व बस्तर में 70, छिंदगढ़, कुआकोंडा, जगदलपुर में 50 तथा अन्य कई जगहों पर 10 से 40 मिमी वर्षा हुई। शनिवार को दिन में माना एयरपोर्ट और अंबिकापुर में हल्की बारिश हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperature reaches 38 degrees due to clear weather, light clouds and showers likely today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353mibK
via IFTTT

No comments