Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

डूमरतराई में निजी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, 3 पर एफआईआर दर्ज

डूमरतराई में जमीन पर कब्जे को लेकर सोमवार शाम विवाद हो गया। इसे लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। इससे वहां हंगामा होने लगा। पुलिस के आला अफसर खबर मिलते ही वहां पहुंचे। उसके बाद एक पक्ष की ओर से माना थाने में अवैध कब्जे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत जमीन में तार से घेरेबंदी से शुरु हुई। पुलिस ने बूढ़ापारा निवासी सत्यनारायण यादव की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवायी है कि उनकी कमल विहार गेट के ठीक सामने डूमरतराई में करीब 74 हजार वर्गफुट जमीन है। उन्होंने 1990 में ये जमीन खरीदी थी। जमीन की खरीदी से संबंधित सभी दस्तावेज उनके पास हैं। वे अपनी जमीन पर जल्द ही निर्माण शुरू करने वाले हैं। उनका आरोप है कि इसी जमीन पर पंकज दास, संजीव यादव, इकबाल सिंह भल्ला और उसके साथी कब्जा की कोशिश कर रहे हैं। वे उनकी जमीन को तार से घेर रहे थे। जबकि वहां पर निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किया गया है। पुलिस ने सत्यनारायण की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jeZvij
via IFTTT

No comments