Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कंकालिन मैया मंदिर में 400 ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी

क्षेत्र में नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में तैयारी पूरी हो गई है। 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र में मंदिरों में शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए नवरात्र मनाया जाएगा। ग्राम कनेरी के कंकालिन मैया मंदिर में 400 ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। ग्राम कनेरी के कंकालिन मैया मंदिर समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्घालुओं की मांग पर यहां ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। समिति के अध्यक्ष जनार्दन सिन्हा, संरक्षक हीरालाल यादव, हरिशचंद्र साहू, मोहन लाल सिन्हा, राम ईश्वर यादव ने बताया कि नवरात्र के पर्व को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है तथा कोरोना संकट के चलते समिति के द्वारा श्रद्घालुओं को सामाजिक दूरी के साथ सैनिटाइज की व्यवस्था की जाएगी। शासन के सभी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
400 Jyoti Kalash to be established in Skeletin Maia Temple


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H9QM3I
via IFTTT

No comments