Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोल माइंस में लूट करने वाले 4 और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसईसीएल की ओपन कास्ट खदान में कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 10 अक्टूबर की रात खदान में 8 -10 डकैतों ने वहां पर तैनात सुरक्षा गार्ड और कॉलरी कर्मचारियों को बंधक बनाकर बैठा लिया और ड्रग लाइन में लगा 36 मीटर तांबा का तार और रुपए लूट लिए।

इस पर गार्ड सुरेंद्र प्रसाद राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुभाष कुजूर ने घटना के 2 दिन बाद ही 4 आरोपियों संतोष सिंह उर्फ गुड मॉर्निंग, ओम प्रकाश रजवाड़े और दो नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस ने घटना में शामिल 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने केनापारा निवासी मुकेश सोनी पुत्र जग बंधन सोनी, सिलफिली के खुटहन पारा निवासी विकेश गिरी पुत्र अरुण गिरी, कासल गिरी निवासी आलम राजवाड़े उर्फ गोलू पुत्र कैलाश राजवाड़े, फुलेश्वर उर्फ ढेंचू उर्फ छोटू राजवाड़े पुत्र सहद राजवाड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लूट की घटना में अब तक 8 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37eeYwE
via IFTTT

No comments