Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

6 माह में हाथियों के हमले से आठ लोगों की मौत, 276 हुए बेघर

हाथी प्रभावित जशपुर जिले में हाथियों से अपने फसल को बचाना किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है।
बारिश हो या फिर कड़कड़ाती ठंड किसानों को अपनी फसल की रखवाली के लिए किसान हाथों में मशाल लेकर रात को खेत में डेरा डाले रहते हैं। इसकी बड़ी कीमत इन किसानों को अपनी जान गवां कर चुकाना पड़ता है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल से सिंतबर तक हाथियों ने 132 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचाया। इस नुकसान के एवज में विभाग द्वारा 85 लाख से अधिक का मुआवजा राशि बांट चूका है। किसानों का कहना है कि खेत में तैयार अनाज सिर्फ उनके आय का साधन नहीं है बल्कि परिवार के साल भर तक पेट भरने का इंतजाम है। हाथियों के आतंक से थर्रा रहे इस जिले में कई किसानों को फसल के बर्बाद होने के बाद अनाज के लिए सरकारी राशन की दुकानों पर लाइन लगाकर राशन लेना पड़ रहा है। जिले के सभी 8 ब्लॉकों में हाथियों के उत्पात हैं। लेकिन पत्थलगांव, कुनकुरी, बगीचा, दुलदुला, फरसाबहार और जशपुर ब्लॉक में अपेक्षाकृत अधिक प्रभावित है। ओडिशा और झारखंड से लगने वाले सीमावर्ती क्षेत्र के लोग हाथियों के उत्पात से परेशान ज्यादा रहते हैं।

6 माह में विभाग ने बांटे 85 लाख से अधिक का मुआवजा
हाथियों के द्वारा किए गए फसल नुकसान एवं मकान क्षति के मामले में विभाग ने अप्रैल से लेकर सिंतबर तक 85 लाख 70 हजार 766 रुपए की राशि मुआवजा के रूप में वितरित कर चूका है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल से लेकर सिंतबर तक जनहानि के 4 मामले में विभाग ने 24 लाख 50 हजार मृतकों के परिजनों को दिया है। इसके साथ ही 760 किसानों को फसल हनि होने पर 29 लाख 44 हजार 350 रुपए दिया गया है। हाथियों ने 276 लोगों के मकान को क्षति पहुंचाया गया है,मकान क्षति के मामले में विभाग ने प्रभावितों को 28 लाख 14 हजार 92 रुपए का मुआवजा दिया गया है।

2007 से लंबित एलीफेंट कॉरिडोर पर टिकी निगाहें
2007 से लंबित पड़ी हुई एलिफेंट कॉरिडोर परियोजना के प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए केंद्र सरकार ने अध्यादेश जारी कर दिया था। अध्यादेश जारी होने के बाद नोटिफिकेशन नहीं होने के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।

नुकसान का दे रहे मुआवजा
"जिले में हाथियों के द्वारा पहुंचाए जा रहे नुकसान का विभाग द्वारा प्रकरण तैयार कर प्रभावितों को मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष भी हाथियों द्वारा जिन्हें नुकसान पहुंचाया गया है उन्हें मुआवजा राशि का वितरण किया गया है।''
-श्रीकृष्ण जाधव,डीएफओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Elephant killed in 6 months, 276 homeless


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mkkge6
via IFTTT

No comments