Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राजधानी से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या अब बढ़कर होगी 60, आज से चलेगी कोरबा-अमृतसर

रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या मंगलवार से बढ़ेगी। विभिन्न रूटों में जाने व आने वाली ट्रेनों की संख्या हफ्तेभर में बढ़कर करीब 60 हो जाएगी। वर्तमान में करीब 26 ट्रेनें अप-डाउन चल रही हैं। त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला रेलवे प्रशासन ने किया है। इसके अलावा महत्वपूर्ण व व्यस्त रूटों में भी ट्रेनों को चलाने का शिड्यूल जारी किया गया है।
रायपुर से गुजरने वाली इन ट्रेनों से अब राजधानी व प्रदेश के यात्री देश के 25 से अधिक बड़े शहरों तक सीधे पहुंच सकेंगे। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए अब ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। रायपुर से अब पुणे, रांची, मुंबई, हावड़ा, दिल्ली, अमृतसर, जम्मूतवी, भुवनेश्वर, सुरत, पुरी, विशाखापत्तनम, हैदराबाद, रक्सौल, पोरबंदर, भोपाल, टाटानगर, अहमदाबाद, बड़ोदरा, राउरकेला, प्रयागराज, राजकोट, ओखा जैसे शहरों तक जाने के लिए नई ट्रेनें शुरू होंगी। सभी ट्रेनें 22 से 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 से 30 नवंबर तक ही चलेंगी।
नवरात्रि के बाद दीपावली में बड़ी संख्या में लोग एक से दूसरे शहर तक जाएंगे, क्योंकि अनलॉक की प्रक्रिया देशभर में शुरू हो गई है। इसी कारण रेलवे प्रशासन भी बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाने जा रहा है। ट्रेनों में रिजर्वेशन बर्थ की बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन सफर के दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी रेलवे बोर्ड ने दिया है। इसके तहत ही कोई भी यात्री बिना कंफर्म टिकट के ट्रेन में सफर नहीं कर सकेगा। वेटिंग वाले यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा।

कोरबा-अमृतसर आज से
कोरबा-अमृतसर 20 अक्टूबर से चलेगी। इसी तरह कोरबा-अमृतसर के बीच चलने वाली त्रि-साप्ताहिक ट्रेन 20 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। कोरबा–अमृतसर प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को कोरबा से 20 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी ट्रेन प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को अमृतसर से 22 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह छह फेरों के लिए हटिया-कुर्ला की सुविधा यात्रियों को 23 अक्टूबर से 29 नवंबर तक मिलेगी। दोनों ही ट्रेनों को पूजा स्पेशल के तौर पर चलाया जा रहा है। हटिया–कुर्ला साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को हटिया से 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी कुर्ला–हटिया प्रत्येक रविवार को कुर्ला से 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी।

दुर्ग-जम्मूवती कल से चलेगी
दुर्ग एवं जम्मूतवी के मध्य साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा 21 अक्टूबर से मिलेगी। त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली दुर्ग–जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 21 अक्टूबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा। दुर्ग–जम्मूतवी साप्ताहिक दुर्ग से प्रत्येक बुधवार को 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। इसी प्रकार जम्मूतवी-दुर्ग जम्मूतवी से प्रत्येक शुक्रवार को 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह संतरागाछी एवं पुणे के मध्य साप्ताहिक 24 से 30 नवंबर तक चलगी। 22 अक्टूबर से भुवनेश्वर–एलएलटी, पुरी– सूरत, पुरी–एलएलटी, विशाखापट्टनम–निजामुदिन एवं विशाखापट्टनम-एलएलटी सहित पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

पटना व जयपुर के लिए ट्रेन नहीं
त्योहारी सीजन में देश के कई शहरों व रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। लेकिन जयपुर व पटना के लिए रायपुर होकर चलने वाली किसी भी ट्रेन की सुविधा नहीं दी गई है। दुर्ग व रायपुर से पटना के लिए एक मात्र चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस को चलाने की मांग बढ़ रही है। इसी तरह राजस्थान के जयपुर समेत अन्य किसी भी शहर के लिए ट्रेन शुरू नहीं हुई है। बिलासपुर-भगत की कोठी को चलाने से यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि बिलासपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल को 23 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच चलाने का शिड्यूल जारी हुआ है। लेकिन हफ्ते में इधर से केवल शुक्रवार को जाने वाली इस ट्रेन से राजधानी के यात्रियों को सुविधा मिलती नजर नहीं आ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IE7IQi
via IFTTT

No comments