Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

72 मौत हो चुकीं, 53 की उम्र 50 के पार

भास्कर न्यूज|
बस्तर जिले में शुक्रवार को शुक्रवार को 3 और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। इनमें एक दंतेवाड़ा जिले के बचेली की महिला हैं, जबकि दो अन्य बस्तर जिले के हैं। अब तक 72 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। गया है। इनमें से 53 लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। शुक्रवार को हुई मौतों में तीनों ही वृद्ध थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुजुर्गों के लिए कोरोना कितना खतरनाक है।
वहीं मौत का कारण भी ये है कि पहले से कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त होने से कमजोर हो चुके इम्यून सिस्टम से कोरोना वायरस उनके शरीर पर हावी हो जाता है और संक्रमण इतना ज्यादा फैल जाता है कि व्यक्ति का बचना मुश्किल हो जाता है।

तीन मौतें हुई शुक्रवार को, तीनों बुजुर्ग, दो कोविड अस्पताल तो एक एमपीएम अस्पताल में थे भर्ती
शुक्रवार को हुई कोरोना संक्रमितों की मौत में एक दंतेवाड़ा जिले के बचेली की 58 साल की महिला है। बताया जाता है कि उन्हें पहले से डाइबिटीज थी। इसके साथ उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण लगा और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। आखिर में शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बस्तर जिले के केशलूर के रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग और मंगड़ूकचोरा के 75 साल के बुजुर्ग की भी मौत कोरोना के चलते हो गई। बचेली निवासी महिला और केशलूर निवासी बुजुर्ग को डिमरापाल के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया था, वहीं मंगड़ूकचोरा के रहने वाले बुजुर्ग का इलाज एमपीएम अस्पताल में चल रहा था।

बुजुर्गों में बीमारियों से लड़ने वाली प्रतिरोधी क्षमता होती है कम, इसलिए कोविड का असर ज्यादा
डिमरापाल स्थित मेकॉज के कोविड-19 प्रभारी डॉ. नवीन दुल्हानी बताते हैं कि बुजुर्गों में इम्यूनिटी पॉवर कम होता है, इसके कारण ये होता है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की रोगों से लड़ने वाली प्रतिरोधी क्षमता कम होने लगती है। यही कारण है कि कई तरह की बीमारियां उन्हें लग जाती हैं। इनमें सबसे सामान्य बीमारी इन दिनों डाइबिटीज और ब्लडप्रेशर है। इन दोनों बीमारियों से भी शरीर के इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है और दूसरी बीमारियां आसानी से शरीर पर हमला कर पाती हैं।

10% मरीज बढ़ रहे पर 2.58 % हो रहे डिस्चार्ज
बस्तर जिले में कोरोना मरीजों के मिलने के अनुपात में पुराने मरीजों ठीक होने का औसत कम होता जा रहा है। रोजाना औसतन 10 फीसदी नए मरीज मिल रहे हैं, जबकि रोजाना 2.58 प्रतिशत लोग ही डिस्चार्ज हो रहे हैं। अब तक कुल 5892 मरीजों मिले है, 1059 एक्टिव हैं।

बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 121 नए केस
बस्तर संभाग में शुक्रवार को 481 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 121 जबकि नारायणपुर जिले में 20, कांकेर से 52, कोंडागांव 82, सुकमा 62, दंतेवाड़ा 51, बीजापुर 93 नए मरीज मिले हैं। गुरुवार देर शाम तक दंतेवाड़ा में 101 केस मिले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
72 died, 53 over 50


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31frHLC
via IFTTT

No comments