Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

7 दिनों में चालान पेश, एक माह में सजा हो जाएगी तय

शहर सीमा से सटे इलाके में सात दिनों पहले एक तीन साल की बच्ची के साथ अनाचार की घटना हुई थी। घटना के बाद इस मामले को स्थानीय कुछ लोगों ने दबाने का प्रयास भी किया था, लेकिन जैसे ही मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने तत्काल मामले में एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद मिथलेश पटेल नामक युवक को एक घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था और अब इस मामले में पुलिस ने रिकार्ड सात दिनों के अंदर ही कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।
बोधघाट थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि अनाचार की घटना के बाद तत्काल मामले में एफआईआर दर्ज की थी और आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। मामला फास्टट्रेक कोर्ट में पेश किया गया और सात दिनों में ही चालान पेश कर दिया है। चालान पेश होने के बाद कोर्ट से एक महीने के अंदर ही आरोपी को सजा मिल जाएगी।

थैंक्यू पुलिस अंकल, जिसने दर्द दिया उसे सजा मिलेगी
इधर बोधघाट पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद पीड़िता के परिवार ने भी पुलिस को धन्यवाद कहा है। बताया जा रहा है कि तीन साल की मासूम को यह तो नहीं पता है कि उसके साथ क्या हुआ है और जिसने उसके साथ ऐसा किया है वह कहां है। मासूम को बस इतना पता है कि जिसने दर्द दिया उसे अब जल्द ही सजा मिलेगी और पुलिस अंकल तेजी से दर्द देने वाले को सजा देने के लिए काम कर रहे हैं।

प्रदेश का दूसरा और बस्तर संभाग का पहला मामला
इधर मासूमों के साथ अनाचार के मामले में सात दिनों में ही चालान पेश करने का बस्तर संभाग का यह पहला मामला है। इसके अलावा प्रदेश में भी सिर्फ रायगढ़ पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में पांच दिनों में चालान पेश किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HM2JwI
via IFTTT

No comments