Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

82 नए केस, दो की मौत, एडगुड़ कैंप में 20 पाॅजिटिव

जिले में एक बार फिर पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। सोमवार को जिले में 82 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही दो कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हो गई। इधर दुर्गूकोंदल के एडगुड़ सीएएफ कैंप में एक साथ 20 जवान के पॉजिटिव पाए जाने से वहां हड़कंप मचा हुआ है।
कांकेर के गांव नाथियानवा गांव के 79 साल के बुजुर्ग को 13 अक्टूबर को पॉजिटिव पाया गया था। जिसे इलाज के लिए रायपुर भेजा गया जहां उनकी बीतीरात मौत हो गई। वही 59 साल के चारामा निवासी जगदलपुर में सरकारी सेवा में पदस्थ कर्मचारी की जगदलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्गूकोंदल विकासखंड के गांव एडगुड़ सीएएफ कैंप में इसके पूर्व भी जवान पॉजिटिव पाए गए थे। 9 अक्टूबर को पहली बार यहां 5 जवान पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 16 अक्टूबर तक एक से तीन की संख्या में ही जवान पॉजिटिव मिल रहे थे। लेकिन अचानक पिछले तीन दिन में यह संख्या तेजी से बढऩे लगी। शनिवार को 9 तथा रविवार को 16 व सोमवार को 20 जवान पॉजिटिव पाए गए।

सोमवार को जिले में मिले इतने पॉजिटिव मरीज

  • कांकेर शहर 10- (सिविल लाईन 2, अलबेलापारा 2, आमापारा 1, अन्नपूर्णापारा 1, झुनियापारा1, रामनगर 2, जवाहवार्ड 1)
  • कांकेर ग्रामीण 1- (गढ़पिछवाड़ी 1)
  • भानुप्रतापपुर शहर 4- (भानुप्रतापपुर 4)
  • भानुप्रतापपुर ग्रामीण 11- (संबलपुर 1, कुर्री 1, तरांदुल 1, भीरागांव 1, कलंगपुरी 1, इरागांव 1, टेडईकोंदल 1, साल्हे1, केवटी 1, भीरागांव कैंप 1, कोरर 1)
  • अंतागढ़ शहर 5- (उपरपारा 3, वार्ड क्रमांक 3 में 1, लाटापारा 1)
  • अंतागढ़ ग्रामीण 5- (ताड़ोकी3, मंगता साल्हेभाट 1, कुरसेल 1)
  • चारामा शहर 2- (वार्ड क्रमांक 12 में 1, वार्ड क्रमांक 13 में 1)
  • चारामा ग्रामीण 4- (हाराडुला 1, उड़कुड़ा 2, लखनपुरी 1)
  • नहररपुर शहर 2- (नरहरपुर 2)
  • नहरपुर ग्रमीण 5- (आंखीहर्रा 1, थानाबोड़ी 1, चवड़1, उमरादाह 1, सारवंडी 1)
  • पखांजूर शहर 2- (पखांजूर 2)
  • पखांजूर ग्रामीण 5- (कापसी 2, कोयलीबेड़ा 1, पीवी 112 में 1, पीवी 78 में 1)
  • दुर्गूकोंदल शहर 1- (दुर्गूकोंदल 1)
  • दुर्गूकोंदल ग्रामीण 25- (एडगुड़ कैंप 20, एडगुड़ 5)

शहर में आरक्षक का परिवार व व्यापारी पॉजिटिव : सोमवार को शहर में 10 पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें अलबेलापारा में आरक्षक की पत्नी व पुत्र को पॉजिटिव पाया गया है। इसके पूर्व आरक्षक को पॉजिटिव पाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lWlmg2
via IFTTT

No comments