पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व देह व्यापार कराने का आरोप, मामला दर्ज
पति द्वारा सेक्स के नाम पर पत्नी को प्रताड़ित किए जाने व उससे जबरन धंधा करवाने को लेकर मंगलवार को पादू कलां थाने में मेरिटल रेप का मामला सामने आया है। मामले में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, यौन हिंसा व अन्य लोगों के साथ गलत सम्बन्ध बना देह व्यापार के लिए दबाव डालने के आरोप में न्यायालय में इस्तगासा पेश कर पादू कलां थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
जानकारी अनुसार इस्तगासे में दी गई रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि उसकी शादी करीब 7 वर्ष पहले सिमलोर निवासी एक युवक से संपन्न हुई थी। दोनों का वैवाहिक जीवन अच्छे से चल रहा था। इस दौरान उसके दो संतान हुई। फिर धीरे- धीरे मेरा पति अत्यधिक शराब पीने लग गया व हमेशा मेरे साथ मारपीट करने लग गया। गत 8 सितम्बर 2020 को उसने मेरे साथ मेरी इच्छा के विरूद्ध अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाये व मेरे साथ मारपीट की।
इस दौरान विरोध करने पर मुझे नशीली गोलियां खिलाकर दूसरे व्यक्ति जो पति के शराब ठेके पर शराब पीने आते हैं, उनको मेरे पास भेजकर उनसे पैसे लेकर मुझे गलत काम करने का दबाव बनाया तथा मुझे चारदीवारी में बंद करके रखता है। आरोप लगाया कि इस कृत्य में मेरे सास- ससुर, देवर सभी पति का साथ देते हैं। इसके अलावा उसका पति दहेज की मांग को लेकर उसके साथ आये दिन मारपीट करता है। पीड़िता महिला ने इस्तगासे में बताया की ज्यादा विरोध करने पर पति ने उसे घर से निकाल दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31QJKrM
via IFTTT
No comments