Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

खर्च के हिसाब को लेकर दोस्त पर चाकू से हमला

बाजार में खरीदारी के हिसाब किताब को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। पीडि़त की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं आरोपी दोस्त फरार है।
घटना बुधवार की रात करीब आठ बजे की है। पीडि़त देवव्रत सुतार (28) पिता सुनील तथा आरोपी दीपू वर्मन पिता दिलीप (22) दोनों निवासी पीवी 117 है। दोनों पखांजूर में मजदूरी का काम करते है । बुधवार को काम का साप्ताहिक पैसा लिया था और दिन में उसी पैसे से बाजार भी किया। इस दौरान आरोपी ने घर में सब्जी काटने के लिए चाकू भी खरीदा। शाम दोनों ने चखना में मुर्गा और शराब पी। इसके बाद दोनों में पैसे के भुगतान के हिसाब किताब को लेकर विवाद हो गया। आरोपी को यह बात ठन गई। आरोपी का अनुमान था कि उसके दोस्त ने खाने पीने में हुए खर्च में उससे अधिक पैसे वसूल लिए। यह बात उसके मन में बैठ गई। दोनों में कहा सुनी भी हुई, लेकिन दोनों पीडि़त की बाइस से अपने घर पीवी 117 की ओर निकल गए। बाइक देवव्रत चला रहा था। इस दौरान सोहगांव और पीवी 42 के बीच सुनसान जगह देख दीपू ने घर के लिए सब्जी काटने के लिए चाकू से पीठ व गर्दन पर तीन वार कर दिया। इससे दोनों बाइक से गिर गए। देवव्रत को मरा समझकर आरोपी भाग गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने पास पड़ी बाइक व युवक को देखकर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद इस पूरे घटना की जानकारी हुई।
लोग इसे पहले सड़क दुर्घटना ही समझ रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पीडि़त की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। वही आरोपी फरार है। कुछ देर तक वह मोबाइल पर लोगों से संपर्क में रहा, लेकिन पुलिस जैसे ही उसकी खोजबीन शुरू की तो आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। पखांजूर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया आरोपी की
गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GtklMW
via IFTTT

No comments