माननीयों! आपस में नहीं, कोरोना से लड़ें; सत्तापक्ष के पार्षद और विपक्षी पार्षद व नेता एक-दूसरे पर लगातार बयानबाजी कर रहे
दुर्ग जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 14000 हजार पार हो गया है और इससे मरने वालों की संख्या 400 पार हो गई है। मगर शहर में इन दिनों हमारे माननीय जनप्रतिनिधि कोरोना को छोड़ आपस में लड़ने में ज्यादा व्यस्त हैं। सत्तापक्ष के पार्षद और विपक्षी पार्षद व नेता एक-दूसरे पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।
कोई सवालों से जुड़े होर्डिंग्स लगा रहा है तो कोई उसे उतरवा रहा है। भिलाई से जुड़े हैस्टैग से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। रोज नए वीडियो लांच हो रहे हैं। नए और पुराने विकास कार्यों पर श्रेय लेने तक राजनीति हो रही है। शहर में इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि आखिर दोनों ही दलों के पार्षद व नेता इस कदर क्यों लड़ रहे हैं? जबकि ये समय कोरोना से लड़ने का है। कोरोना से जूझने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाने का है।
सोशल मीडिया में शीत युद्ध:
भिलाई में यह पिछले 15 दिनों से जारी है। सुबह और शाम रोज एक नया वीडियो जारी हो रहा है। जिसमें सत्तापक्ष और विपक्ष एक-दूसरे से खुद को बेहतर बताने में लगे हुए हैं। रोज #Baatbhilaiki और #Bhilaikibhalaai के नाम पर सोशल मीडिया हैस्टैग कर रहा है।
होर्डिंग्स वार: सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद होर्डिंग्स वार तक पहुंच गया। दोनों ही दलों के पार्षद इसमें कूद गए हैं। एक होर्डिंग्स लगवाई तो दूसरे ने उतरवा दी है। अब तो यह मामला थाने तक पहुंच गया है। भाजपा पार्षदों ने थाने में शिकायत तक दर्ज कराई है।
श्रेय लेने की होड़: शहर में चल रहे विकास कार्यों पर श्रेय लेने की राजनीति दोनों दलों के पार्षद कर रहे हैं। विपक्ष और सत्तापक्ष कह रहा है कि फंड उन्होंने लाए।
आपस में छींटाकशी: सत्तापक्ष और विपक्षी दल रोज अपने एक पार्षद का बयान जारी कर आपस में छिटाकसी कर रहे हैं। मेयर से लेकर पूर्व मंत्री को टार्गेट कर रहे हैं। यही नहीं, रोजाना पोस्टर व वीडियो लांच कर रहे हैं।
महीनेभर से भिलाई के जनप्रतिनिधियों में छींटाकशी की जुबानी जंग चल रही
भाजपाई सिर्फ राजनीति कर रहे
भाजपा अपनी राजनीति रोटी सेकने के लिए कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रही है। डॉक्टर, स्टाफ नर्स, निगम के कर्मचारी, पुलिसकर्मी काम कर रहे हैं। भाजपा को काम करना चाहिए न कि राजनीति।
मोहन मरकाम, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी
कोरोना नियंत्रण में कांग्रेस फेल
प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए मोदी सरकार द्वारा ही फंड दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार कोरोना से लड़ नहीं पा रही है। भिलाई में कांग्रेसियों को भाजपा कार्यकर्ताओं के काम से सबक लेना चाहिए। विष्णुदेव साय, अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36OUQB3
via IFTTT
No comments