Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

तहसीलदार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष एमएस बघेल के नेतृत्व में सोमवार को कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम का ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा और देवभोग के प्रभारी तहसीलदार बीएल कुर्रे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
संघ का आरोप है कि गरियाबंद जिले के देवभोग तहसील कार्यालय में बतौर लिपिक पदस्थ शुभम पात्र ने प्रभारी तहसीलदार बीएल कुर्रे की प्रताड़ना से तंग आकर ही खुदकुशी की है। इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सरकारी काम ठप कर लिपिक संघ ने आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान मुकेश मिश्रा, एसएन भारती, सुरेखा अयंगर, सरोज यादव समेत अन्य लिपिक उपस्थित थे।
लिपिक संघ ने बताया कि बीते सप्ताह बुधवार की रात गरियाबंद जिले के देवभोग तहसील कार्यालय में बतौर लिपिक पदस्थ शुभम पात्र ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मौके से मृतक लिपिक का लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा हुआ है कि शुभम पात्र प्रभारी तहसीलदार बीएल कुर्रे की प्रताड़ना से तंग आ चुका था



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to register FIR against Tehsildar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jd4OyO
via IFTTT

No comments