Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आउटपल्ली के जंगल में इनामी नक्सली ढेर

जिले में चलाए जा रहे नक्सली अभियान के तहत शुक्रवार को आउटपल्ली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जिला बल और सीआरपीएफ 168 के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली पर 1 लाख का इनाम था। घटनास्थल में सर्चिंग के दौरान नक्सली का शव बरामद किया गया। इसके साथ ही 1 एसबीएमए, बंदूक, डेटोनेटर, आईईडी, बिजली का तार, नक्सली साहित्य, पिटठू और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त बासागुड़ा थाना क्षेत्र के कोरसागुड़ा निवासी 35 वर्षीय बीजापुर एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष विकेश हेमला के रूप में हुई है।
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मारे गए नक्सली पर 1 लाख का इनाम घोषित है। घटना में 2-3 अन्य नक्सलियों के घायल होने की खबर भी है। मारे गए नक्सली पर बासागुड़ा थाना में दो अपराध पंजीबद्ध हैं। विकेश हेमला 29 मार्च 2019 को आउटपल्ली के जंगलों में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। इसके अलावा 16 सितंबर 2019 को तर्रेम कुरसमपारा के ग्रामीण की हत्या में शामिल था। इसके अलावा विकेश हेमला के विरूद्ध थाना में 2 स्थायी वारंट भी लंबित था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reward Naxalites killed in Outpalli forest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T1G4Pg
via IFTTT

No comments