Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मरवाही में प्रशासन कांग्रेस के साथ पर जनता हमारे साथ: नीलू शर्मा

भारतीय जनता पार्टी ने मरवाही उप चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग किए जाने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा की मरवाही उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी और सरकार प्रशासन को आगे रखकर चुनाव लड़ रही है पर मरवाही की जनता भाजपा के साथ है।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा चुनाव में सत्ता के दुरूपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा की सरकार दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को सत्ता का भय दिखाकर कांग्रेस में शामिल करवा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की सभा में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासनिक अमले का दुरूपयोग किया जा रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह भलीभांति जानते हैं कि उनकी सरकार दो साल में प्रदेश के अंदर विकास के एक भी कार्य तक नहीं करा सकी है, इसलिए वे प्रशासन के भरोसे है।

जबकि मरवाही समेत पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पंद्रह सालों में अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को पूरा कर देश में छत्तीसगढ़ को अलग पहचान दिलाई है। चाहे गरीबों को सस्ता चावल हो या पढ़ने वाली बेटियों को साइकिल हो या स्मार्ट कार्ड के ज़रिए मुफ्त इलाज हो।

भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए पंद्रह साल काम किया है, दो साल में ही इस सरकार ने अपनी चमक खो दी है। आगामी चुनाव में इस अहंकारी सरकार के सारे भ्रम दूर हो जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37WlGaY
via IFTTT

No comments