Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विश्व मंगल के लिए कहीं मौन व्रत तो कहीं हो रहा नवकार जाप

शहर के जैन मंदिरों में साधु-साध्वियों का चातुर्मास जारी है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कहीं बड़े कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं, लेकिन विश्व मंगल के लिए घरों से ही लोग साधना-आराधना कर रहे हैं। मंदिरों में भी तरह-तरह के अनुष्ठान हो रहे हैं। कहीं 29 दिवसीय मौन व्रत किया जा रहा है तो कहीं नवकार जाप चल रहा है। जानिए कहां क्या है खास...

जैन दादाबाड़ी - लगातार 10 दिन से साधक यहां रख रहे हैं मौन व्रत
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुरेश भंसाली, महासचिव पारस पारख ने बताया कि एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में 27 दिवसीय संकटमोचन दादा गुरूदेव इकतीसा मौन जाप किया जा रहा है। मंगलवार को इसका दसवां दिन रहा। जिनेश गोलछा और तरुण कोचर ने बताया कि विश्व के विभिन्न देशों समेत भारत के धमार्नुरागीजन वीर शासनम एप से लाइव जुड़कर मौन जाप साधना कर रहे हैं।

ज्ञानवल्लभ उपाश्रय - कल शुरू होगा नवकार दरबार का समापन
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में चल रहे 24वें नवकार दरबार का दस दिवसीय समापन समारोह गुरुवार से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम साध्वी मनोरंजना, साध्वी सुभद्रा, साध्वी शुभंकरा आदि ठाणा के सानिध्य में संपन्न होगा। यहां 23 अक्टूबर को सिद्धचक्र अनुष्ठान, 24 को पंच परमेष्ठी, 25 को नवपद, 26 को नवकार, 27 को नमस्कार महामंत्र पूजन किया जाएगा।

भैरव सोसाइटी - 68 दिन तक साधना करने वालों का बहुमान
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष राजेश सिंघी ने बताया कि 68 दिवसीय नवकार महामंत्र जाप साधना के अंतर्गत रायपुर समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले साधकों ने कई तरह की साधनाएं कीं। महानुष्ठान के समापन पर अट्ठाई, छट्ठ, अट्ठम व तेला के तपस्वियों का बहुमान किया गया। धार्मिक प्रतियोगिता में मंगलचंद बैद व लता प्रवीण सोनीगरा प्रथम, उम्मेदमल गोलेच्छा, कौशल्या बाई बरलोटा व उगम बाई चोपड़ा द्वितीय स्थान पर रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dKn69j
via IFTTT

No comments