Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दंपती ने ट्रैक्टर खरीद हाइपोक्लोराइड टैंक जुड़वाया, भीतरी शहर काे करवाएंगे सेनेटाइज

भीतरी शहर कोरोना संक्रमण की बुरी तरह चपेट में है। यहां की संकड़ी और पतली गलियाें काे बड़े वाहन भेजकर सेनेटाइज करना मुमकिन नहीं है। ऐसे में इन भीतरी गलियाें काे भी आसानी से सेनेटाइज किया जा सके, इसकी पहल एक दंपती ने की है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी शिक्षक राजू व्यास व उनकी पत्नी नर्स चंद्रा व्यास ने इस सार्थक कार्य के लिए ढाई लाख रु. में एक छोटा ट्रैक्टर खरीदा। उन्हाेंने इसके पीछे एक टंकी लगवाई, ताकि इसमें हाइपोक्लोराइड भरकर तंग गलियों तक पहुंच सकें।

राजू व्यास ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द ही इस ट्रैक्टर से शहर की तंग गलियों को सेनेटाइज किया जाएगा। इससे सेनेटाइजर स्प्रे सौ मीटर की दूरी तक हो पाएगा। फिलहाल इसका आगामी दो दिनों तक ट्रायल किया जा रहा है।

जनकल्याण के लिए एंबुलेंस, बेड ऑक्सीजन सिलेंडर तक जुटाए
राजू व्यास व उनकी पत्नी चंद्रा व्यास जरूरतमंदों के लिए निशुल्क एंबुलेंस, मानव देह परिवहन, चिकित्सा उपकरण बैंक व भोजन की व्यवस्था का काम भी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बताया कि- कार्य जब शुरु किए थे तब काफी दिक्कतें आई थीं। इसे बावजूद जरूरतमंद लोगों तक हर हालत में मदद पहुंचाने के जज्बे से दंपती जुटे रहे। धीरे-धीरे चिकित्सा उपकरण खरीदते गए। अब 40 बेड, 2 एंबुलेंस, एक मानव शव परिवहन गाड़ी, 10 ऑक्सीजन सिलेंडर सहित कई उपकरण शामिल हो गए हैं। इन्हें वे जनकल्याणार्थ उपलब्ध करवाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजू व्यास ढाई लाख रुपए में ट्रैक्टर खरीद तंग गलियों को सेनेटाइज करने का काम शुरू करेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GsKQT4
via IFTTT

No comments