Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जनजाति गौरव दिवस मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा

जनजाति गौरव दिवस मनाने को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद कुशलगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक विद्या निकेतन विद्यालय कलिंजरा में रखी गई। जिसमें बिरसा मुंडा जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में देशभर में मनाने की संगठन की योजना के अनुसार जिले की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रदेश सह मंत्री शरद त्रिवेदी ने अधिक से अधिक संख्या में एवं

ज्यादा से ज्यादा गांवों की सहभागिता कार्यक्रम में रहे इसके लिए तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के डॉक्टर कार्तिक उरांव एवं बिरसा मुंडा जैसे कई महापुरुष हुए हैं जिन्होंने अपने समाज को आगे लाने में गौरवान्वित किया है। विभाग संगठन मंत्री बाबूलाल परमार ने प्रत्येक खंड स्तर पर कार्यक्रम करने की रचना बनाई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दौलत गरासिया प्रमुख

वक्ता रहे। इस दौरान मालजी मईड़ा, बिजीया मईड़ा, वेस्ताराम वसुनिया, वेलजी देवदा, हरलाल गरासिया, गट्टू लाल, प्रभुलाल, राधा कटारा, भूरजी भाई कटारा, कालू सिंह मईड़ा, लक्ष्मण खड़िया, सरदार सिंह, मानहेंग महाराज, कल्लू महाराज, मगनलाल, रूपजी भाई डामोर, भूरजी भाई डामोर, गजेंद्र, विकला महाराज आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन मंत्री बिजीया मईड़ा ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oEb4Dm
via IFTTT

No comments