आशीष एबीवीपी के विभाग सह संयोजक और अजय जिला संयोजक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यसमिति की बैठक चित्तौड़ में हुई, इसमें चित्तौड़ प्रांत के सभी जिलाें की नई कार्यकारिणी बनाई गई। प्रांत सह मंत्री दिनेश राणा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में विभाग सह संयाेजक आशीष मकवाना, जिला संयोजक अजय खराड़ी, सह संयोजक संदेश मईड़ा, महेश मईड़ा को बनाया गया। नई कार्यकारिणी का गोविंद गुरु कॉलेज में पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष् भवानी निनामा, सुनील सुरावत, विक्रम डामोर, प्रांजल कलाल, कपिल, त्रिलोक, रोहित, सुरेश, पंकज आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33BkvLw
via IFTTT
No comments