Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पत्नी से विवाद के बाद जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या बताया

पत्नी से विवाद के बाद करीब 15 दिन पहले घर से निकले युवक की लाश एक पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली। शव पूरी तरह सड़ चुका है। लाश मगरलोड ब्लॉक के केवराडीह व पवंई के जंगल में मिली है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या बताया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसआई चंद्रशेखर गेदम ने बताया कि शनिवार को सरगी-सोनेवारा के चरवाहे केवराडीह व पवंई के जंगल में गए थे। इसी दाैरान पेड़ पर लाश लटकी मिली। शव को काफी दिन हो गए है। इस कारण पूरी तरह सड़ गया है। लाश मिलने की खबर पर मगरलोड पुलिस मौके पर गई। करीब एक घंटे की मशक्कत बाद सड़ी लाश की शिनाख्त शर्ट, चप्पल से की गई।
यह कुरूद के बारना निवासी सोहन (30) पिता दूजराम के बताए गए। साेहन 9 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था। परिजनों ने 14 अक्टूबर को सोहन की थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया गया है। शव का पोस्टमार्टम हाेने के बाद माैत का कारण स्पष्ट हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34taOPQ
via IFTTT

No comments