Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सुथार समाज के लोगों ने एसपी को भेजा ज्ञापन

शहर के रामसीन रोड़ स्थित एक होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कोटकास्ता के युवक की हुई मौत के मामले में सुथार समाज के लोगों ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक के नाम उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश को ज्ञापन सौंपकर वाहन चालक को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि 13 अक्टूबर 2020 को रामसीन रोड़ पर जंभेश्वर होटल के सामने करीबन 7.30 बजे कोटकास्ता निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र हीराराम सुथार को अज्ञात वाहन के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए जितेंद्र को टक्कर मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ज्ञापन में बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वहा पर आसपास खाने की होटल आई है जिससे हर समय लोगों का आवागमन होता रहता है ऐसे में प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इस घटना को देखा है। इस दौरान सुथार समाज के लोगों ने उपखंड कार्यालय एवं पुलिस थाने पर पहुंचकर आरोपी वाहन चालक को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की।

इस अवसर पर जगाराम, एडवोकेट रमेश कुमार, पुखराज, रमेश कुमार बी, समेलाराम, मीठालाल, कांतीलाल, बाबूलाल, मोहनलाल, राजमल, रोहित, राजेश, सुरेश एच, सुरेश एम., गेवाराम, मंगलाराम, कालुराम सहित सुथार समाज के कई लोग उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth of Suthar Samaj sent memorandum to SP, youth killed in unknown vehicle collision


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/379xUg3
via IFTTT

No comments