Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सार्वजनिक स्थलों पर झाडू निकाली, लाेगों को बांटे मास्क

ग्राम पंचायत महुकला में शुक्रवार को सरपंच लखनलाल सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस मौके पर सरपंच सैनी ने बताया कि राजस्थान सरकार निर्देश पर कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नौ मास्क नो एंट्री का फॉर्मूला अपनाते हुए सभी सार्वजनिक स्थानों व सरकारी कार्यालयों में नो मास्क नो एंट्री के लिए कर्मचारी अधिकारियों को प्रेरित किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी वजीर अली, पटवारी धर्मसिह सिह गुर्जर, पंचायत सहायक प्यारसिह, चिंटू रेनवाल, शिवचरन व ग्रामीण मौजूद थे।

इसी तरह गांधी व शास्त्री जयंती पर राउमावि गंगापुर के स्टाफ द्वारा विद्यालय के गेट पर सभी आने जाने वाले राहगीरों को 500 मास्क का वितरण करते हुए सभी राहगीरों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य देवीलाल मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेशचंद्र गौतम, वरिष्ठ सहायक अरविंद खंडेलवाल, दीपक भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह राजपूत, नानकी देवी, मधुसूदन शर्मा, विष्णु कुमार शर्मा, गिरिराज शांडिल्य आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उघाड़मल बालाजी पावर हाउस पर चलाया सफाई अभियान

उघाड़मल बालाजी पॉवर हाउस पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत पॉवर हाउस की सफाई की गई। इसी प्रकार उघाड़मल बालाजी के कर्मचारी शिवसिंह गुर्जर ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान भारत में होने वाले सबसे महत्वपूर्ण अभियानों में से एक है।

गांधी जयंती पर कोरोना आंदोलन

गंगापुर सिटी|गांधी जयंती के अवसर पर पंचायत समिति स्थित उद्यान में 150 वीं गांधी जयंती वर्ष कार्यक्रम के संयोजक विकास जैन एवं सह संयोजक राजकुमार मिश्रा राजस्थान सरकार के कला साहित्य एवं संस्कृत विभाग के निर्देशन में गांधी जयंती मनाई। राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में गांधीवादी विचारधारा के वरिष्ठ एवं युवा साथियों ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत के निर्देशानुसार नो मास्क नो एंट्री की पालना की अपील की एवं गांधीजी के ग्राम महिला सशक्तिकरण युवाओं का विकास में महत्वपूर्ण योगदान के विषय में चर्चा की।

शिक्षकों ने स्कूल में लगाई झाड़ू

गंगापुर सिटी|कोरोना के कारण स्कूलों में स्टूडेंट्स को नहीं बुलाया जा रहा है। यहीं वजह रही कि शुक्रवार को गांधी जयंती बच्चों के बिना मनाई गई। समीप के मीनापाड़ा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक जतन सिंह राजपूत के नेतृत्व स्कूल में सभी स्टाफ ने सफाई की। विचार गोष्ठी में जतन सिंह और सारिका गुप्ता उर्फ निशा ने कहा कि महात्मा गांधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे।

धूमधाम से मनाई गांधी जयंती

रिवाली|आतरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिवाली के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती मनाई गई यहां पर सरपंच देशराज रेगर के नेतृत्व में पंच में ग्रामीणों ने पहुंच कर मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित करते हुए महात्मा गांधी जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर सभी लोगों ने ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी जैसा संदेश देने के लिए सरपंच में नवीन कार्यकारिणी को ऐसे महान पुरुष के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

गांधी जयंती पर शिक्षकों ने की सफाई

तलावड़ा|क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोटिया में शुक्रवार को गाँधी जयन्ती मनाई गई। इस मौके पर शाला के प्रधानाचार्य विजय साँखला के नेतृत्त्व में स्टाफ के सभी शिक्षकों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर की साफ सफाई की। इस दौरान सफाई से पूर्व गाँधी की के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबू लाल गुर्जर,गीता लोधी,चेतन, भुवनेश, नितेश कमला विमला,रामलाल,अरविंद देवीसिंह सहित सभी स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

गांधी व शास्त्री जयंती मनाई

वजीरपुर|वजीरपुर कस्बे के राउमा विद्यालय वजीरपुर में शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मीणा के कर कमलों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया एवं महापुरुषों के बताए गए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों की तरह ही प्रत्येक व्यक्ति को सादा जीवन उच्च विचार की नीति अपना कर चलना चाहिए कोरोना महामारी के कारण उपस्थित समस्त स्टाफ के द्वारा सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sweep out in public places, distribute masks to people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ugIlc
via IFTTT

No comments