Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मेंडर, वनखेता, बरदरहा बने राजस्व ग्राम

ग्राम पंचायत भेंलवा के आश्रित मोहल्ला मेंडर, बरदरहा, बनखेता को राजस्व ग्राम बनाया गया। इसके लिए 13 सितंबर 2011 से मांग की जा रही थी। आदेश जारी होने के बाद लोगों में खुशी है।
2011 में विष्णुप्रसाद कुलदीप के नेतृत्व में महेश चैहान, परशु राम मांझी, कन्हैया कुमार बंजारा, परमानंद चौहान, कमल चौहान, आनंद राम चौहान, मनबोध राम सहित कई ग्रामीणों ने ग्राम सुराज का बहिष्कार कर दिया। जिससे प्रशासन की समझाइश भी काम नहीं आई। ग्राम सुराज में पूरे गांव को पुलिस बना दिया गया था। वहीं मांगों को लेकर ग्राम सुराज की शव यात्रा निकाली गई ओर प्रतीकात्मक शव का अंतिम संस्कार किया गया था।
ग्रामीण इतने क्षुब्ध थे की कई लोगों ने मुंडन तक कराया। प्रशासन के सख्त रवैए ने नाराज यहां के बुजुर्गों ने तो जीवन में कभी वोट नहीं देने तक का कसम खाया था। लगभग सभी घरों से कुल 294 शिकायत के आवेदन सुराज दल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिया गया था। कई बार ग्रामीणों ने ग्राम सुराज हो या जनसमस्या निवारण शिविर सभी मे आवेदन देते रहे। उसके दूसरे साल 22 अप्रैल 2012 को ग्राम सुराज की बरसी भी मनाई गई। जिससे प्रशासन भी सकते में आ गया था।
डीडीसी विष्णुप्रसाद कुलदीप ने बताया की मेंडर, बनखेता और बडदरहा पिछड़ा इलाका होने के बावजूद इस और कोई ध्यान नही दिया जा रहा था। तब जा के ग्रामीणों ने 2011 में सुराज का बहिष्कार किया। भेलवा के सरपंच परशुराम मांझी ने बताया की उस समय गांव के साथ काफी भेदभाव किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hda7RV
via IFTTT

No comments