Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

खाद बनाने व बेचने में जिला प्रदेश में रहे अव्वल: कलेक्टर

गोधन न्याय योजना में जिले के सभी गौठानों में खरीदे गोबर को वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने की प्रगति संबंध में कलेक्टर भीम सिंह ने शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी सीईओ से कहा कि वे गोबर खरीदी के साथ-साथ वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर बिक्री प्रक्रिया प्रारंभ करें। जिले के गोबर खरीदी करने वाले गौठानों की मांग के अनुसार वर्मी (केचुंआ) भी उपलब्ध कराएं। इसके लिए गौठान समिति द्वारा राशि खर्च किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कंपोस्ट तैयार कराने की पूर्ण जिम्मेदारी कृषि विभाग की है और गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए भी कृषि विभाग आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराते हुए कार्य करें। गोबर खरीदी के बाद उसे खुले में न रखें। विकासखंडवार गौठानों में वर्मी पिट और शेड निर्माण की पूर्ण जानकारी ली। साथ ही गौठानों में कितने पिट में वर्मी डाला गया है इसकी भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोबर खरीदी के मामले में रायगढ़ जिले ने अच्छी प्रगति की है। इसलिए वर्मी कंपोस्ट तैयार कर बिक्री में भी जिले का प्रदर्शन अच्छा रहना चाहिए। जिले के सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि गौठान समितियों में उपलब्ध राशि का विवरण प्राप्त करें जिससे गोबर खरीदी की राशि पशुपालकों एवं किसानों को आगामी दिनों में भुगतान किया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jvrX03
via IFTTT

No comments