Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नशे में मेडिकल टीम से किया दुर्व्यवहार, आरएमए निलंबित

छिंदगढ़ ब्लॉक के सौतनार में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक संजय वर्मा को सीएमएचओ सीबी प्रसाद बनसोड़ ने सोमवार देर शाम निलंबित कर उन्हें तत्काल प्रभाव से जिला अस्पताल में अटैच कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
इससे पहले सोमवार शाम सोशल मीडिया में शराब के नशे में धुत आरएमए संजय वर्मा का स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को एक मेडिकल टीम ग्रामीणों का कोरोना सैंपल लेने सौतनार गई हुई थी। मेडिकल टीम में पुरुष स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा स्टाफ नर्स भी थीं। टीम स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना सैंपल कलेक्ट करने के काम में जुटी हुई थीं। इसी बीच यहां पदस्थ आरएमए संजय वर्मा शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे। वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में आरएमए संजय शर्मा बार-बार स्वास्थ्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य केंद्र से बाहर जाने को कह रहे हैं। महिला नर्स से बहस करते हुए वे सीएमएचओ को बता देने और मोबाइल से खुद का वीडियो बनाने की बात भी कह रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TaiQX5
via IFTTT

No comments