Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

वृद्धा के दाह संस्कार में जुटे बड़ी संख्या में लोग, अब रिपोर्ट पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए राज्य सरकार व चिकित्सा विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है लेकिन लाेग इसके बाद भी लापरवाही करने से बाज नहीं अा रहे। मंगलवार को पूंजपुर में ऐसे ही एक परिवार की लापरवाही के चलते अनेक लोग संक्रमण के दायरे आ गए हैं। सोमवार रात को एक परिवार के घर की वृद्धा की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे पंूजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने कोरोना लक्षण देखते हुए उसका सैंपल लेकर तत्काल जिला कोविड अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन वृद्धा को जिला कोविड अस्पताल न लाते हुए वापस घर ले गए, यहां रात में की वृद्धा की मौत हो गई। वहीं, मंगलवार को वृद्धा के शव का पूर्ण हिंदू रिवाज से अनेक लोगों की मौजूदगी में दाह संस्कार किया गया। बुधवार सुबह जब वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो दाह संस्कार में शामिल लोग भी दहशत में आ गए हैं। डॉक्टरों की ओर से गुरुवार को दाह संस्कार व वृद्धा के परिजनों के संपर्क में आए लोगों के लिए कोविड जांच शिविर रखा गया है। गांव के लोगों की माने तो दाह संस्कार में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34uAHgQ
via IFTTT

No comments