Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मनरेगा के काम में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: सीईओ

जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे ने सभी ब्लॉकों के समस्त जनपद सीईओ, पीओ मनरेगा व तकनीकी सहायकों की बैठक ली। इसमें मनरेगा के तहत जिले के सभी 454 ग्राम पंचायतों में कार्य स्वीकृत कर सभी लोगों को रोजगार देने, मनरेगा के तहत स्वीकृत नवीन ग्राम पंचायत भवन, धान चबूतरा, वर्मी टांका, आंगनबाड़ी भवन, डबरी निर्माण, नए तालाब, मुर्गी शेड, नरूवा आदि कार्यो की समीक्षा कर समय सीमा में पूर्ण करने कहा।
जिले में 23 हजार वन पट्टाधारी हितग्राहियों को मनरेगा के तहत 200 दिवस रोजगार प्रदान करने के लिए प्रत्येक ग्राम व हितग्राहीवार कार्य योजना बनाकर कार्य स्वीकृत करने कहा। जिले में अब तक 296 स्वीकृत आंगनबाडिय़ों को शीघ्र पूर्ण करने कहा। कार्यों में लापरवाही करने वाले सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा। सीईओ ने सभी पीओ मनरेगा को मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को समय सीमा में मजदूरी का भुगतान करने कहा। कार्यों में लापरवाही करने पर 4 तकनीकी सहायक व पीओ कोयलीबेड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्य में सुधार लाने कहा। बैठक में समस्त ब्लॉकों के जनपद सीईओ, ईआरईएस सुधाकर, उपसंचालक, सहायक कृषि अधिकारी आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oGjp9G
via IFTTT

No comments