एडीएम करेंगे शिक्षक प्राेन्नति की मेधा सूची में गड़बड़ी की जांच
जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के खिलाफ एक बार फिर जांच बैठ गई है। यह मामला शिक्षकाें के प्रमाेशन के लिए विभाग की ओर से जारी मेधा सूची का है। इस मामले में जिला प्रशासन ने एडीएम काे जांच साैंपी है। वहीं, एडीएम की ओर से डीईओ व डीएसई काे इस संबंध में पत्र जारी कर साेमवार काे 11 बजे से शिक्षा विभाग में उपस्थित रहने काे कहा गया है।
जानकारी के अनुसार, विभाग की ओर से ग्रेड-1 में प्राेन्नति के लिए प्रारंभिक विद्यालयाें के शिक्षकाें की मेधा सूची विभाग की ओर से पिछले महीने जारी की गई थी। कई शिक्षकाें की वरियता पर आपत्ति जताते हुए शिक्षक संघ की ओर से उपायुक्त से शिकायत की गई थी। इसके बाद इस मामले की जांच प्रशासन ने कराने का फैसला लिया है।
एडीएम ने अपने पत्र में दाेनाें शिक्षा पदाधिकारियाें काे इससे संबंधित दस्तावेज के साथ उपस्थित रहने काे कहा है। हालांकि, विभाग ने जाे पत्र जारी किया था उसमें स्पष्ट कहा गया था कि अगर किसी शिक्षक काे इस मेधा सूची पर काेई आपत्ति है ताे वे अपनी अपत्ति विभाग में एक सप्ताह के भीतर दर्ज करा सकते हैं और ऐसा हुआ भी। शिक्षकाें ने आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद संशाेधित मेधा सूची जारी की गई।
अवकाश के दिन भी एडीएम ने की जांच, 4 पूर्व डीएसई भी फंस सकते हैं
जिले के करीब 49 प्रारंभिक विद्यालयाें के 150 से अधिक शिक्षकाें काे गलत ढंग से हाउस रेंट भुगतान मामले की जांच कर रहे एडीएम एके लाल ने रविवार काे अवकाश के दिन भी जांच की। इस दाैरान वे करीब तीन घंटे तक कार्यालय में रहे और इस मामले से जुड़ी फाइलाें काे देखा। अब तक जांच में जाे तथ्य सामने आए हैं उसके तहत इस मामले में कई पूर्व डीएसई फंस सकते हैं, क्याेंकि 2014 से ही इन शिक्षकाें काे आठ की जगह 16 प्रतिशत आवास भत्ता मिल रहा है। करीब चार डीएसई आए, लेकिन किसी ने भी इसे नहीं राेका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IlR7AP
via IFTTT
No comments