Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जमीन गीली होने के कारण खेतों में धान की कटाई में हो रही दिक्कत

मौसम खुलने के साथ खेतों में धान के फसल की कटाई शुरू हो गई है। अरली वैरायटी के साथ मध्यम वैरायटी के फसल की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन काफी सारे खेतों में धान का फसल गिर गया है। ऐसे खेतों में फसल की कटाई को लेकर किसानों को दिक्कत आ रही है।
मौसम खुलने के साथ तीन दिन से धान के फसल की कटाई शुरू हो गई है। कांकेर जिले में इस वर्ष 1 लाख 81 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाई गई है। इसमें से 10 प्रतिशत धान की फसल की कटाई हो चुकी है। धान फसल की कटाई नवंबर तक चलेगा। कई गांवों में धान का फसल बेमौसम बारिश व तेज हवाएं चलने से गिर चुकी हंै। ऐसे खेतों में धान फसल की कटाई को लेकर दिक्कत हो रही है और जहां खेत में पानी भरा है। कुछ खेतों में करपा के रूप में पड़े धान में अंकुरित आने लगा है। माटवाड़ा मोदी के कृषक अरूण श्रीवास्तव ने कहा उनका 5 एकड़ खेत का फसल बेमौसम बारिश से गिर गया है। इससे ऐसे खेतों में फसल कटाई को लेकर चुनौती बन गई है।
खेत में अभी फसल कटाई में काफी समय लग रहा है। पहले एक दिन में एक एकड़ फसल की कटाई हो जाती थी, लेकिन अब आधा एकड़ फसल की कटाई ही मजदूर कर पा रहे हैं। ग्राम माटवाड़ा मोदी के कृषक संदीप साहू ने कहा उनका भी दो एकड़ का फसल खेत में गिर गया है। धान पक गया है, लेकिन गिरे हुए फसल को कटाई कराने में अभी दिक्कत बनी हुई है। ग्राम बागोडार के हृदयराम नेताम ने कहा दो दिन से फसल कटाई हो रही है। अभी बारिश न हो, तो
अच्छा है। वरना नुकसान काफी ज्यादा होगा। उनका पहले ही एक एकड़ धान की फसल का तेज हवाएं व बारिश की वजह से गिरकर नुकसान हो चुका है।
10 प्रतिशत फसल कटाई हो चुकी है : कांकेर कृषि सहायक संचालक सूरज पंसारी ने कहा कि अरली के साथ माध्यम वर्ग के फसल की कटाई मौसम खुलने के साथ शुरू हो गई है। अभी 10 प्रतिशत फसल की कटाई शुरू हो गई है। नवंबर तक फसल कटाई चलेगी।

हार्वेस्टर से भी नहीं की जा सकती कटाई
कुछ वर्षों से कई किसान मजदूर की समस्या के कारण हार्वेस्टर से ही धान फसल की कटाई करवाते आ रहे हैं, लेकिन अभी के समय कई खेत में पानी भरे होने से किसानों को फसल कटाई को लेकर समस्या बनी हुई है। ग्राम लाल माटवाड़ा के कृषक जगदीश सोनी ने कहा कि कई किसान अब हार्वेस्टर से ही फसल की कटाई कराते हैं, लेकिन कई खेतों में पानी भरा हुआ है। इससे फसल कटाई को लेकर समस्या बना हुआ है और अभी हार्वेस्टर से फसल कटाई को लेकर दिक्कत बनी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jmbBX3
via IFTTT

No comments