Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गैस रिसाव से सिलेंडर फटा, चाय की दुकान वाले ने भागकर बचाई जान

जंक्शन में जिला क्लब के बाहर चाय की दुकान में रविवार को एक गैस सिलेंडर फटने से दो बाइक और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। ब्लास्ट से चाय वाले की दुकान के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे में सिलेंडर से धुआं उठता देख चाय वाले तथा ग्राउंड में खेल रहे खिलाड़ियों ने दूर भाग कर जान बचाई। कलेक्ट्रेट से महज 500 मीटर की दूरी पर जिला क्लब के बाहर एक चाय की दुकान में चाय बन रही थी। तभी सिलेंडर लीक करने

लगा। गैस की तेज गंध के कारण चाय वाले को खतरे का अंदेशा हुआ और वह जल्दी से वहां से दूर चला गया। तभी सिलेंडर ने आग पकड़ ली और जोर का धमाका हुआ। धमाके से चाय की दुकान तहस-नहस हो गई। वहां अपनी बाइक के पास खड़े युवक ने भी दूर भागकर जान बचाई। धमाके से आग फैलने से बुलेट, एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से चाय वाला जय नारायण बुरी तरह

सहम गया और उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस बीच लोगों ने उसे संभाला। सूचना पर जंक्शन पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। यहां बता दें कि अधिकांश तौर पर जिला क्लब में खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ी चाय पीने आते हैं। रविवार को छुट्‌टी के कारण गहमा-गहमी कम थी। हादसे के समय सिलेंडर में आग से धुंआ उठते देख जिला क्लब ग्राउंड में खेल रहे खिलाड़ी भी दूर भाग गए। इससे कोई जनहानि नहीं हुई।
2 सिलेंडर लीक थे बदलकर दूसरा लाया उसमें भी गैस रिसाव: चाय दुकान के संचालक जयनारायण ने बताया कि तीन दिन पहले इंडेन गैस के दो सिलेंडर भरवाए थे। वह बदलवाकर दूसरे लिए तो उसमें भी एक लीक निकला जिससे आगजनी हो गई। गैस सिलेंडर क्यों लीक हो रहे हैं इसकी कंपनी को जांच करानी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cylinder cracked due to gas leak, tea shop owner escaped and saved his life


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dafIE9
via IFTTT

No comments