Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आप के पास कितना धन है, यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसका प्रबंधन और खर्च कैसे करते हैं यह महत्वपूर्ण है : मो.जफरूदीन

शासकीय एनईएस स्नातकोत्तर काॅलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार हुआ। जहां डिजीटल वित्तीय साक्षरता जागरूकता विषय पर बाम्बे स्टाॅक एक्सचेंज के सहयोग से किया गया। वेबिनार का उद्घाटन संस्था के प्राचार्य डॉ.विजय रक्षित ने किया।
उन्होंने कहा कि कोविड 19 के दौरान आज समाज को डिजीटल जानकारी एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। राष्ट्रीय वेबिनार में 382 प्राध्यापक, शोधार्थी एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता बाम्बे स्टाॅक एक्सचेंज के रिसोर्स पर्सन गायत्री ने वेबिनार से जुड़े हुए समस्त लोगों को बैंकों की कार्यविधि, वित्तीय योजनाओं की जानकारी तथा वित्तीय लाभ लेने के विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय प्रतिभूति विपणन संस्थान व बाम्बे स्टाॅक एक्सचेंज के रिसोर्स पर्सन मो. जफरूदीन ने वित्तीय साक्षरता के बारे में विस्तार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप के पास कितना धन है, यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आप उसका प्रबंधन व्यय या विनियोग कैसे करते हैं। उन्होंने बाम्बे स्टाक एक्सचेंज के कार्यविधि से शेयर प्रतिभूति की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न कंपनियों के क्रियाकलापों को बताया। शासन के वित्तीय योजनाओं का लाभ कैसे ले सकते हैं।
बैंकों की क्रियाविधि व उसकी समस्त जानकारी से अवगत कराया। वेबिनार में शामिल छात्र विनय कुमार साय ने बताया कि यह वेबिनार उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्राप्त करने का साधन बना और बहुत सारी वित्तीय एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में वेबिनार के संयोजक प्रवीण चंद्र सतपती ने विषय विशेषज्ञ तथा इस कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रतिभागियों
आभार जताया।

जानकारी को बढ़ाने और अपने वित्तीय प्रबंधन को समझने की आवश्यकता
प्राचार्य डॉ.विजय रक्षित ने कहा कि आज इस महामारी के समय देश के चाहे वो युवा वर्ग हो या व्यापारी वर्ग हो सभी को डिजीटल वित्तीय जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने डिजीटल वित्तीय साक्षरता के महत्व को बताते हुए डिजीटल इंडिया के थीम पर प्रकाश डाला और आज के इस वैश्विक महामारी में इसकी महता को भी रेखांकित किया । डॉ. रक्षित ने कहा कि अब अपनी जानकारी को बढ़ाने का समय है और अपने वित्तीय प्रबंधन को समझने की आवश्यकता है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/345RxDD
via IFTTT

No comments