Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

प्रत्याशियों ने लगाए बैनर-होर्डिंग, प्रशासन बोला- अनुमति नहीं है तो खर्चे में जुड़ेंगे

शहर से सटी ग्राम पंचायतों में मंगलवार को होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार परवान पर है। इनमें आदर्श आचार संहिता की पालना नहीं हो रही। प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग की कतारें लगा दी हैं। सड़क किनारे बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। हर प्रत्याशी की टैक्सियां प्रचार कर रही हैं। इधर, चुनाव से दो दिन पहले प्रशासन जागा और प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की गाइडलाइन के अनुसार काम करने के निर्देश दिए।

कुड़ी भगतासनी, सांगरिया, पाल और झालामंड में प्रत्याशी अपने समर्थन में माहौल तैयार करने में लगे हैं। फोटोयुक्त बैनर, होर्डिंग, पैम्फलेट, पोस्टर से प्रचार में लगे हैं। गली-गली में टैक्सियाें से भोंपू प्रचार किया जा रहा है। बीते 15 दिन से ग्राम पंचायतों में चुनावी रंगत चढ़ चुकी है, लेकिन अनजान प्रशासन अब जागा और आचार संहिता की पालना के संबंध में निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से लूणी और धवा में भी आचार संहिता की पालना नहीं हो रही है। इन क्षेत्रों में बिना अनुमति के वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है, इसलिए सभी विभागाध्यक्षों, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सार्वजनिक व अनधिकृत स्थानों पर बिना अनुमति लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग को हटाएं व पूरे क्षेत्र की वीडियोग्राफी कराएं, ताकि प्रत्याशियों के पास अनुमति न हो तो, ये सारा उनके खर्चे में जोड़ा जाए।

वीडियोग्राफी करवा रहे हैं: एसडीएम गोपाल परिहार ने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही होर्डिंग, बैनर व पोस्टर ज्यादा नजर आते हैं, इसलिए वीडियोग्राफी करवा रहे हैं। प्रत्याशियों से अनुमति मांगेंगे, नहीं होगी तो इनका सारा खर्चा उनके खाते में जोड़ेंगे।

सांगरिया | 4 प्रत्याशी, मुकाबला त्रिकोणीय

सांगरिया ग्राम पंचायत में सरपंच व वार्ड पंच के चुनाव की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। मंगलवार को होने वाले चुनाव में यहां सरपंच पद के लिए चार प्रत्याशी लक्ष्मण चौधरी, तेजाराम चौधरी, जवाहरसिंह राजपुरोहित व कैलाश प्रजापत मैदान में हैं। सांगरिया की कोई भी ऐसी राेड, गली, कॉलोनी व खंभे नहीं, जहां प्रत्याशियों के बोर्ड व होर्डिंग नहीं लगे हों।

हर प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहा है। उत्साह और माहौल लोकसभा व विधानसभा चुनाव से भी इक्कीस ही नजर आ रहा है। यहां मुख्य मुकाबला लक्ष्मण चौधरी, तेजाराम व जवाहरसिंह के बीच नजर आ रहा है। प्रचार में भी ये तीनों आगे दिख रहे हैं, वहीं प्रजापत अपने दम पर ताल ठोक रहे हैं। हालांकि हर प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहा है। जनता किसे चुनेगी, यह मंगलवार देर रात सामने आ जाएगा।
क्षेत्र की आबादी 50 हजार पार मतदाता 13 हजार 850 ही
लूणी विधानसभा की सांगरिया ग्राम पंचायत अपने आप में अलग है। यहां करीब 75 कॉलोनियां हैं और आबादी 50 हजार के पार है, लेकिन वोटर केवल 13 हजार 850 हैं। वोटर कम होने का मुख्य कारण औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकाें के इस क्षेत्रवास में रहवास करना है। इसके अलावा आसपास के गांवों व शहर से आकर यहां बसने वाले लोग भी हैं, जो पिछले कई वर्षों से यहां रह रहे हैं लेकिन वोटर आईडी कार्ड तक नहीं बनवाए हैं।

प्रत्याशियों ने कहा- क्षेत्र का विकास करना ही प्राथमिकता
काॅलोनियों में पेयजल पहुंचाने, सड़क, सीवरेज, रोडलाइट, अस्पताल व सी. सैकंडरी स्कूल खोलने, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, गरीबांे को राशन उपलब्ध करवाने के साथ एक लाख पौधे लगाना भी उनकी प्राथमिकता में है।
- लक्ष्मण चौधरी
लोगों के वाेटर आई कार्ड बनवाना है, क्योंकि 50 हजार की आबादी पर महज साढ़े तेरह हजार मतदाता हैं। खेल मैदान बनवाने, बालिका शिक्षा, सरकारी अस्पताल बनवाने व वृद्धावस्था-विधवा पेंशन दिलवाने की भी प्राथमिकता रहेगी।
- तेजाराम चौधरी
उपेक्षित सांगरिया गांव का विकास करवाना रहेगा। वहीं शिक्षा का बढ़ावा देने, उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने, मकानों के पट्टे बनवाने, मामा अचलेश्वर प्रसाद कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने, सीवरेज-सड़क बनवाने की भी प्राथमिकता रहेगी।
- जवाहरसिंह राजपुरोहित
पशु आहार से तनावड़ा तक क्षतिग्रस्त सड़क काे आरसीसी की बनवाना है। खेल मैदान व लाइब्रेरी बनवाना, पंचायत भवन कार्यों को ऑनलाइन करना, पटवारी का समय तय करवाना, सड़क, सीवरेज व पानी की समस्या का समाधान करवाने की भी प्राथमिकता रहेगी।
- कैलाश प्रजापत



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सांगरिया में जन संपर्क के दौरान समर्थकों ने घर-घर पैम्फलेट बांटे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3isgwoR
via IFTTT

No comments