सफाई में लापरवाही न बरतें नहीं तो की जाएगी कार्रवाई
दीवाली त्योहार के मद्देनजर गुरुवार को महापौर सफीरा साहू ने कार्यालय में स्वच्छता विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने शहर की साफ-सफाई को लेकर स्वच्छता विभाग को निर्देश देते कहा कि शहर के 48 वार्डों मे अभियान के रूप में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करें। सड़कों में कचरा न होने दें। नियमित रूप से सफाई कराएं।
इसके साथ ही मुख्य मार्गों व बाजारों की भी सफाई की उचित व्यवस्था करें। इसके अलावा नियमित रूप से झाड़ू लगवाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। शहर की सफाई को लेकर शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
महापौर ने कहा दीपावली पर्व में लोगों द्वारा अपने घरों की साफ- सफाई की जाती है, जिससे काफी मात्रा में कचरा एकत्र होता है, जिसे नियमित रूप से सफाई करना है। उन्होंने कहा कि हमारे शहर की सफाई हमारी प्राथमिकता है। सभी जोन प्रभारी नियमित रूप से वार्ड का दौरा करें और व्यवस्था सही रखें। महापौर ने इस दौरान सफाई व्यवस्था में चल रहे वाहनों की जानकारी ली। डोर टू डोर कचरा संग्रहण के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी स्वच्छता अधिकारी अरूण यादव, संदीप विवेकर, अजय बनिक, सुशील कर्मा, दामोदर, शेखर भारती व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jMKrc4
via IFTTT
No comments