Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सभी ग्राम पंचायतों में बनाया जाएगा गोठान व चारागाह

पंचायत एवं ग्राम विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा सभी जनपद पंचायतों के सीईओ से जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे ने की। उन्होंने सभी सीईओ से कहा जिले में प्रथम व द्वितीय चरण में 197 गोठान व चारागाह जहां पूरे हो गए हैं वहां सभी जगह गौठान न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो। जिले में खरीदे गए गोबर से खाद बनाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट टैंक को शीघ्र बनाकर उसमें खरीदे गए गोबर को डालकर, उसमें केंचुआ भरकर खाद बनाने के बाद पैकेजिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया।
जिले में अभी तक कुल 1063 वर्मी कम्पोस्ट टैंक स्वीकृत हैं, जिसमें 737 पूरा हो चुका है। 197 टैंक को शीघ्र पूरा करने कहा। जिला पंचायत सीईओ कन्नौजे ने कहा 15 नवंबर तक सभी ग्राम पंचायतों में गोठान व चारागाह की स्वीकृति कर दिया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में राजस्व भूमि नहीं वहां फारेस्ट भूमि को आवर्ती चराई के रूप में प्रस्ताव देने के निर्देश दिए, ताकि सभी जगह गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी शुरू किया जा सके।
पंचायत भवनों का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश : जिले में 27 नवीन ग्राम पंचायत भवनों को दिसंबर तक पूरा करने कहा गया। प्रथम चरण में स्वीकृत 162 व द्वितीय चरण में स्वीकृत 201 धान चबूतरा को 15 नवंबर तक पूरा करने कहा। सीईओ जिला पंचायत डॉ. संजय कन्नौजे ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कार्य स्वीकृत करने जनपद सीईओ व पीओ नरेगा को कहा। बैठक में सभी 7 ब्लॉकों के जनपद सीईओ व 3 डिवीजन के एसडीओ फारेस्ट, कार्यपालन अभियंता आरईएस सुधाकर सहित समस्त एपीओ उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31s3QZl
via IFTTT

No comments