Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च किए, लेकिन आज तक एक रुपए की फसल नहीं खरीदी : प्रवेश

केजरीवाल सरकार द्वारा संशोधित कृषि कानूनों के बारे में किसान विरोधी बताने को लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। शुक्रवार को सांसद प्रवेश वर्मा और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार और अन्य नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर आम आदमी पार्टी पर गांव-देहात और कृषि क्षेत्र के प्रति संवेदनहीनता और झूठे-बेबुनियाद बयानबाजी करने का गंभीर आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इतनी हिम्मत नहीं होती कि वह गांव-देहात के इलाकों में जाकर ग्रामीणों की समस्या को पहले समझे केवल वोट के लिए झूठी बयान बीर न बने।

वर्मा ने कहा कि गोपाल राय ने गांवों में पंचायत बैठक के दौरान किसानों को आश्वस्त किया था कि चुनाव के बाद केजरीवाल सरकार उनकी फसलों के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा मूल्य देगी।

किसानों का अनाज भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा मूल्य पर खरीदने के लिए करोड़ा रुपए विज्ञापनों पर खर्च कर दिए आज तक एक भी रुपए की फसल नहीं खरीदी। वर्मा ने कहा केजरीवाल और उनके मंत्री जिन्हें दिल्ली के गांव के नाम नहीं पता, रास्ते नहीं पता वह प्रेस वार्ता कर गांव की बात करते हैं।

वर्मा ने हैरानी जताया कि दिल्ली में कोई कृषि मंत्री नहीं है। पिछले 6 सालों में अब केजरीवाल सरकार को यह याद आया है कि दिल्ली के किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि चुनाव के पहले तो केजरीवाल सरकार ने वादा किया था कि दिल्ली के किसानों की फसल वह स्वंय खरीदेगी, उस वादे का क्या हुआ? प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किसानों के मुद्दे पर मीडिया प्लेटफॉर्म या किसी गांव में चर्चा करने की चुनौती दी।

हुए सांसद प्रवेश साहिब सिंह और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार और अन्य नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर गांव-देहात और कृषि क्षेत्र के प्रति असंवेदनहीनता और झूठे-बेबुनियाद बयानबाजी करने का गंभीर आरोप लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Spent crores on advertisements, but have not bought a single rupee crop till date: entry


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GL0REf
via IFTTT

No comments