Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दुकानों के सामने गोला बनवाएं व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी: मुख्य सचिव

छग के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर महादेव कावरे एवं एसपी बालाजी राव से जिले में चल रहे शासन की योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
आरपी मंडल ने कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है। साथ ही उचित मूल्य दुकान, राशन दुकान, बैंक, पोस्ट ऑफिस, पेट्रोल पंप के सामने भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए गोला बनाकर दुकान के सामने गोला बनाकर एक-एक करके प्रवेश कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में त्यौहारों का सीजन की शुरुआत हो जाएगी। कुछ दिनों में ही नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली आने वाले है। अभी भी प्रदेश में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसलिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। लोगों को भी जागरूक करने की लड़ाई में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा की कोरोना से बचने के लिए मास्क,हैंड सैनिटाइजिंग एवं सोशल डिस्टेंसिंग ही दवाई है।

सोसायटी में चबूतरा निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश
मुख्य सचिव ने धान खरीदी के पहले सोसायटी में चबूतरे निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश दिए। धान खरीदी की तैयारी, बारदाने के व्यवस्था, कोविड की स्थिति, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्मी कंपोस्ट टांका निर्माण की प्रगति, वन अधिकार पट्टा वितरण, गिरदावरी एंट्री सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक बालाजी राव से जिले में राजनैतिक प्रकरणों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के तहत दर्ज प्रकरणों संबंध में जानकारी ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k5JAEh
via IFTTT

No comments