कांग्रेस ने केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ माैन धरना देकर किया सत्याग्रह
हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या एवं मोदी, योगी सरकार द्वारा मामले को दबाने के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्री चौराहे पर अम्बेडकर की मूर्ति के सामने कांग्रेस द्वारा माैन धरना देकर सत्याग्रह किया गया। सुबह 10.30 बजे से दाेपहर 12.30 बजे तक दाे घंटे धरना देकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। पीपल्दा विधायक रामनरायण मीणा ने कहा कि पीडि़त परिवार से राजनीति दलो को क्यों नही मिलने दिया जा रहा है।
ऐसी काैनसी बात थी कि पीड़िता के शव को बिना किसी परिवार के रात को 2 बजे जला दिया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि मोदी, योगी सरकार दलित युवती के साथ रेप, हत्या की घटना को दबा रही है। पीसीसी महासचिव पंकज मेहता ने कहा मोदी, योगी सरकार ने मिलकर जो खेल खेला है वह स्वच्छ राजनीति का परिचायक नहीं है।
पीसीसी सचिव नईमुद्दीन गुडडू ने कहा कि मोदी,योगी सरकार तानाशाह हो गई है। समाजसेवी अमित धारीवाल ने कहा कि जब से मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, देश में अराजकता, अफरातफरी का माहौल है। धरने में पूर्व पीसीसी सचिव शिवकांत नंदवाना, पूर्व निगम प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका, संयुक्त महासचिव रामेश्वर सुवालका, महासचिव डॉ. विजय सोनी, संजय यादव, अनिल अरोड़ा, पीसीसी सदस्य एड. अख्त्तर खान अकेला, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू, ब्लाक अध्यक्ष संदीप भाटिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम सिंह जादौन, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष प्रफुल पाठक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू मेहरा माैजूद रहे।
कहीं कैंडल मार्च निकाल तो कहीं मौन रख दुष्कर्म पीड़िता को दी श्रद्धांजलि
हाथरस की गैंगरेप पीड़ित मृतक बालिकाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए एमबीएस संविदाकर्मी संघर्ष समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा। समिति अध्यक्ष दिलीप सिंगोर के नेतृत्व में सभी संविदाकर्मी पुराने आउटडोर के बाहर एकत्र हुए और दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के महामंत्री शुभम गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार राज्य व देश में मातृशक्ति के साथ जघन्य अपराधों का सिलसिला निरंतर जारी है, उससे पूरे देश में रोष है।
यहां सुरेंद्र जसूंदा, सुनील पंवार, सुरेंद्र गोड़वाल, मंजीत सिंह, शाईस्ता बानो, संतोष सिंह पंवार व कुछ संविदाकर्मी शामिल हुए। कांग्रेस ऑफ सोशल वेलफेयर संघ कोटा शहर की ओर से हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया।जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इस कर्मियों को बीच चौराहे पर फांसी देने का अध्यादेश लेकर आना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30B3a3c
via IFTTT
No comments