Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

1 मल्टीप्लेक्स संंडे से हाेगा शुरू, क्लासिक मूवी दिखाएंगे, टिकट पर 30 और फूड पर 25% छूट

जिला प्रशासन ने मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर खाेलने की अनुमति दे दी है, लेकिन फिल्में देखने के लिए दर्शकों को दो दिन और इंतजार करना होगा। शहर में पांच मल्टीप्लेक्स हैं, जिनमें से सिर्फ सिटी सेंटर मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स पीवीआर रविवार को शुरू होगा। बाकी के चारोंं मल्टीप्लेक्स एक हफ्ते बाद ही शो शुरू करेंगे। क्लीनिंग और दूसरी तैयारियों में लगने वाले समय के कारण शो एक हफ्ते बाद शुरू किए जाएंगे।
ज्यादातर मल्टीप्लेक्स में क्लासिक फिल्में दिखाई जाएंगी। शहर में पीवीआर के दो सेंटर हैं, जहां शुरुआती हफ्ते यशराज बैनर की वीर जारा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे... जैसी पांच क्लासिक फिल्में और एक अन्य बैनर की नई फिल्म रिलीज होगी। मूवी लवर्स के लिए अच्छी खबर ये है कि ज्यादातर मल्टीप्लेक्स पहले की तुलना में टिकट पर 30 परसेंट और फूड पर 25 परसेंट डिस्काउंट देंगे। बात करें सिटिंग अरेंजमेंट की तो सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मल्टीप्लेक्स ने चेस बाेर्ड के ब्लैक एंड व्हाइट बाॅक्स की तर्ज पर एक सीट ओपन और दूसरी क्लाेज कर दी है। सीट पर इस तरह टेपिंग की गई है कि कोई व्यक्ति उस पर बैठ नहीं सकेगा। आप दोस्तों के साथ जाएं या फैमिली के साथ आपको एक सीट छोड़कर ही बैठना होगा। कुछ मल्टीप्लेक्स ने टिकट की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।
सिंगल स्क्रीन 15 नवंबर से : श्याम टॉकिज में दीवाली के अगले दिन यानी 15 नवंबर से फिल्में लगाई जाएंगी। टॉकीज के लाभांश तिवारी ने बताया, लॉकडाउन के बाद पहली फिल्म जोहार छत्तीसगढ़.... रिलीज होगी। यहां 4 शो की जगह 3 ही शो होंगे। हर शो के बाद सैनिटाइजेशन किया जाएगा। काउंटर टिकट के बजाय ऑनलाइन टिकट को प्रमोट किया जाएगा। फूड सीट पर सर्व किया जाएगा।

पहले ही दिन होंगे 18 शो, वीर जारा और दिलवाले दुल्हनिया... जैसी 5 क्लासिक फिल्में देख सकेंगे
पीवीआर के सिनेमा हेड गौरव नोगिया ने बताया, पहले ही दिन हम शहर में 18 शो करेंगे। लॉकडाउन से पहले रोज 25 शो होते थे। नई फिल्म सूरज पर मंगल भारी के साथ यश राज बैनर की फिल्में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, वीर जारा, एक था टाइगर, मर्दानी और दिल दो पागल है... रिलीज करेंगे। शो टाइम कम किया गया है। पहले पहला शो सुबह 9 और आखिरी शो रात 11 बजे का था। अब पहला शो सुबह 10.30 और आखिरी रात 10 बजे का होगा। सभी फूड प्रोडक्ट को यूवी कैबिनेट से स्टरलाइज करने के बाद ही सर्व किया जाएगा।

मल्टीप्लेक्स में होंगे ये बड़े बदलाव

  • सभी सिनेमाहॉल में उनकी क्षमता से आधे लाेगाें काे ही एंट्री दी जाएगी। अगर किसी मल्टीप्लेक्स में 500 लोग बैठ सकते हैं तो वहां 250 काे ही एंट्री दी जा सकेगी।
  • टिकट की स्लिप नहीं दी जाएगी। टिकट बुकिंग का मैसेज माेबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। गेट पर मैसेज, कोड स्कैन करने के बाद एंट्री मिलेगी।
  • 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 से अधिक उम्र के बुजुर्गों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सर्दी-खांसी या बुखार के लक्षण होने पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दो शो एक ही समय पर नहीं रखे जाएंगे। दो शो के इंटरवल के बीच भी गैप होगा।
  • शो शुरू होने से पहले, इंटरवल और शो के एंड पर कोरोना संक्रमण से बचने से संबंधित सावधानी का मैसेज प्रसारित किया जाएगा।
  • सिर्फ पैकेज्ड फूड सर्व किया जाएगा। क्यूआर कोड या एप से ऑर्डर करना होगा।
  • इंटरवल का समय बढ़ाया जाएगा। ये लगभग 15 से 20 मिनट होगा, ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करते हुए जा-आ सकें।
  • शो खत्म होने पर कतार यानी लाइन से जाना होगा।
  • हाॅल के अंदर एसी का तापमान 24 से 30 डिग्री के बीच रखा जाएगा।
  • सिनेमाहॉल के एंट्री-एक्जिट पाॅइंट और कॉमन एरिया में सैनिटाइजर रखा जाएगा। ये मशीनें टच फ्री हाेंगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अब ऐसी दिखेगी ऑडी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IxuE3S
via IFTTT

No comments